केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (सीजीएसटी) कमिशनरेट की एंटी-इवेजन शाखा ने फर्जी ई बिलिंग के जरिए धांधली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड मनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया है। जालसाजों ने 1989 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बनाकर 357 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। पूरा रैकेट 91 फर्जी कंपनियों की मदद से चल रहा था। सीजीएसटी की टीम ने मनोज मिश्रा को जेल भेज दिया है।