फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: होटल हारमनी इन कैसीनो प्रकरण में खेल, सीओ ने भेजी कोर्ट में रिपोर्ट, कब्जे में मोबाइल है न सीपीयू

Thu, 19 Dec 2024 11:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

इस मामले में पुलिस ने नवीन अरोड़ा, राजीव, राजकुमार, राकेश, संजय, मोहित, देवेंद्र और गौरव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी। होटल मैनेजर आदिल खान को बाद में अंतरिम जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
होटल हारमनी इन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन कैसीनो प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने एसीजेएम कोर्ट में अर्जी डाली थी कि मौके से बरामद हुई नकदी, सीपीयू, डीवीआर और मोबाइल को रिलीज कराया जाए। अधिवक्ता के मुताबिक विवेचना कर रहे सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी की ओर से कोर्ट में रिपोर्ट दी गई, जिसमें उन्होंने एक डीवीआर होने का दावा किया है। वह भी एक नवंबर को लेने की बात कही है, जबकि डीवीआर छापा मारने के अगले दिन ही पुलिस ने कब्जे में ले ली थी। अधिवक्ता ने पुलिस के खिलाफ केस लड़ने की भी बात कही है।
विज्ञापन

 

यह था मामला
21 अक्तूबर को एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी की टीम ने होटल हारमनी इन में कैसीनो पकड़ा था। मुकदमे में शास्त्रीनगर निवासी होटल स्वामी भाजपा नेता नवीन अरोड़ा, राकेश सहगल निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड (धागा कारोबारी), मोहित टंडन निवासी जागृति विहार (हैंडलूम व्यापारी), गौरव कंसल निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड (स्पेयर पार्ट्स कारोबारी), राजकुमार निवासी बेगमबाग (हैंडलूम कारोबारी), राजीव गुलाटी निवासी बेगम बाग (कपड़ा कारोबारी), संजय अरोड़ा निवासी शास्त्रीनगर (अधिवक्ता इनकम टैक्स विभाग), देवेंद्र पाल सेठी निवासी सिविल लाइन (फल आढ़ती), होटल के पार्टनर राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा, अमित चांदना के साथ मैनेजर आदिल खान व रजत सिंह और हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 

अधिवक्ता बोले- पुलिस पर दर्ज कराएंगे कोर्ट में मुकदमा
आरोपी पक्ष के अधिवक्ता अनिल बख्शी ने कोर्ट में कुछ दिन पहले अर्जी दी थी कि पुलिस ने मौके से करीब आठ डीवीआर, सात मोबाइल, एक सर्वर, दो सीपीयू और नकदी बरामद की थी, इसे रिलीज कराया जाए। अधिवक्ता की अर्जी पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी से पूरे प्रकरण में रिपोर्ट मांगी गई। अधिवक्ता का कहना है कि सीओ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि केवल एक डीवीआर मौके से कब्जे में ली है, जबकि ऐसा नहीं हुआ। वह नौचंदी पुलिस और सीओ सिविल लाइन के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर करेंगे।

 
विज्ञापन

सीओ बोले
कैसीनो प्रकरण में मैं विवेचना कर रहा हूं। नौचंदी पुलिस ने मुझे जो रिपोर्ट बनाकर भेजी, उसे कोर्ट में भेज दिया। अधिवक्ता क्या कह रहे हैं, उसके बारे में जानकारी नहीं है।
- अभिषेक तिवारी, सीओ सिविल लाइन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें