फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होली पर डीजे बजाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडों से हमला और जमकर पथराव, महिला समेत चार लोग हुए घायल

Thu, 09 Mar 2023 10:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : होली पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला और जमकर पथराव किया। हमले में महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
बाइक में तोड़फोड़ करते आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र में होली पर डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर पथराव कर दिया। मारपीट में पीड़ित पक्ष की महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के फाजलपुर निवासी ममता ने बुधवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके तीनों बेटे निखिल, विमल और मोनू घर के पास में ही होली खेल रहे थे। पड़ोस में डीजे पर नाच-गाना कर रहे थे। इसी बीच गांव का ही एक युवक डीजे पर पहुंचा। जहां गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी कुछ देर बाद ही मारपीट में बदल गई। 

वहीं ग्रामीणों व अन्य लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी युवक अपने साथ एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों को लेकर पहुंचा। जहां हमलावरों ने पीड़ित परिवार के घर पर जमकर पथराव कर दिया। यही नहीं लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में महिला ममता व तीनों बेटे निखिल, विमल और मोनू सिर में चोट लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, मची चीख-पुकार, 20 से ज्यादा यात्री घायल

वहीं हमलावरों ने पीड़ित की बाइक में भी जमकर तोड़फोड़ की। एक ग्रामीण ने मारपीट का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग गए। 

यह भी पढ़ें: Meerut: होली के दिन लापता हुई बच्ची का शव दूसरे दिन नाले से बरामद, गोद में उर्वी को लेकर बिलखता रहा पिता

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर मिल गई है। घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, सरधना थाना क्षेत्र के गांव नाहली में खेत की तारबंदी हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान आरोपी पक्ष ने फायरिंग कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की तो विरोध करते हुए अभद्रता की।

बताया कि आरोपी पक्ष ने पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा करते हुए एक को जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें