फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पूर्व विधायक पुष्पा चौहान का निधन, 'गार्ड ऑफ ऑनर' के साथ सूरजकुंड में हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 21 Nov 2025 11:36 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पूर्व विधायक पुष्पा चौहान का 90 वर्ष की आयु में मेरठ में निधन हो गया। वे 1981 में अलीगढ़ सिकंदराऊ से विधायक चुनी गई थीं। अंतिम संस्कार आज दोपहर सूरजकुंड में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया।

विज्ञापन
पूर्व विधायक पुष्पा चौहान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ निवासी पूर्व विधायक पुष्पा चौहान (90) का गुरुवार शाम मेरठ में निधन हो गया। वे 1981 में कांग्रेस के टिकट पर अलीगढ़ जिले की सिकंदराऊ विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई थीं और लंबे समय तक राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहीं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: आज कैब चालक अजब सिंह से होगी जिरह, साहिल-मुस्कान के खिलाफ कसता जा रहा कानूनी शिकंजा

पिछले कई वर्षों से वे मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में अपने पुत्र संजीव प्रताप सिंह के साथ रह रही थीं। उनके पति ओपी सिंह सरधना निवासी थे।

निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। वहीं उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर सूरजकुंड श्मशान में किया गया। उन्हें इस दौरान 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें