फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: इंजीनियरिंग वर्क्स में 39 करोड़ का माल गायब, जीएसटी की छापेमारी में 7 करोड़ की कर चोरी का खुलासा

Fri, 21 Nov 2025 11:30 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मोहकमपुर स्थित सुंदर इंजीनियरिंग वर्क्स पर राज्य कर विभाग की छापेमारी में 39 करोड़ का स्टॉक गायब मिला। जांच में लगभग 7 करोड़ की कर चोरी का मामला सामने आया। विभाग अब फर्म से रिकवरी की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
मौके पर मौजूद टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ राज्य कर विभाग की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (एसआईबी) टीम ने गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित मोहकमपुर इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में संचालित मेसर्स सुंदर इंजीनियरिंग वर्क्स पर बड़ी कार्रवाई की। असिस्टेंट कमिश्नर ग्रेड-2 सुशील कुमार सिंह के आदेश पर की गई इस जांच में लगभग 39 करोड़ रुपये का स्टॉक गायब मिला।

संयुक्त आयुक्त रेंज-बी अमित कुमार पाठक के निर्देश पर गठित टीम में उपायुक्त संजीव कुमार आर्य, सहायक आयुक्त अखिलेश कुमार, अंबुज सिंह और राज्य कर अधिकारी इंद्रजीत भोला व रजनीश कुमार शुक्ला शामिल थे। टीम ने फर्म के रिकॉर्ड और पोर्टल डेटा का मिलान कर स्टॉक की वास्तविक स्थिति की जांच की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: आज कैब चालक अजब सिंह से होगी जिरह, साहिल-मुस्कान के खिलाफ कसता जा रहा कानूनी शिकंजा

फर्म के पोर्टल पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 से अक्टूबर 2025 तक की खरीद-बिक्री के अंतर को देखते हुए गोदाम में करीब 40 करोड़ रुपये का माल होना चाहिए था, जबकि मौके पर मात्र एक करोड़ रुपये का वायर रॉड और आयरन स्क्रैप ही मिला।
जांच में सामने आया कि फर्म ने 39 करोड़ रुपये का स्टॉक दिखाकर उसे बेच दिया, जिससे सरकार को 7.02 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

यह फर्म आयरन-स्टील के कारोबार से जुड़ी है। विभाग अब फर्म से संबंधित अन्य दस्तावेजों की जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फर्म को नोटिस जारी कर रिकवरी की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, विभाग ने अन्य संदिग्ध फर्मों को भी चिह्नित किया है, जहां जल्द ही जांच और छापेमारी की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें