ऐसी होगी स्मार्ट रोड
- सुंदर होगी सड़क, बीच में होंगे डिवाइडर
- सड़क के दोनों तरफ होगी ग्रीन बेल्ट
- मार्ग पर लगाए जाएंगे डिजिटल होर्डिंग
- कई स्थानों पर बनेंगे वाई-फाई जोन
- बस स्टाप भी नियमानुसार बनेंगे
- जगह-जगह लगाए जाएंगे वाटर एटीएम
- चौराहों पर फव्वारे और लोगों के बैठने के लिए लगेंगी बेंच
- पैदल यात्रियों के लिए बनाए जाएंगे फुटपाथ
बिजली लाइन हटाने पर खर्च होंगे 22 करोड़
स्मार्ट रोड के लिए तैयार 42 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव में से 22 करोड़ रुपये मार्ग पर 33 हजार और 11 हजार केवी की बिजली लाइन हटाकर इसे अंडरग्राउंड करने पर खर्च किए जाएंगे। कई जगह बिजली का कंट्रोल रूम भी बनेगा।
जल्द भेजा जाएगा प्रोजेक्ट
स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट शीघ्र ही शासन को भेजा जाना है। पहले चरण में गांधी आश्रम से तेजगढ़ी चौराहा तक काम होगा। दूसरे चरण में तेजगढ़ी चौराहा से मेडिकल कॉलेज तक स्मार्ट रोड बनाई जाएगी। - अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता, मेरठ नगर निगम