दानिश अखलाक को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
होटल में रुकने का रिकाॅर्ड नहीं, लोकेशन वहीं मिली
पुलिस की अपनी जांच होटल से शुरू की। यहां 22 अगस्त और उससे पहले की सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली। होटल में दानिश और युवती के रुकने का रिकाॅर्ड भी नहीं मिला। पुलिस अब पड़ताल करेगी कि क्या वास्तव में केवल दो दिन की ही रिकार्डिंग होटल में सुरक्षित रहती है। घटना वाले दिन होटल में मौजूद स्टाफ के बयान भी पुलिस दर्ज करेगी।
सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि पुलिस का फोकस युवती के बयान दर्ज कराने और साक्ष्य संकलन पर है। इसी दौरान होटल की भी जांच कराई जाएगी। होटल क्रोम को लेकर पहले भी कई शिकायतें मिलती रही हैं। लोकेशन मोबाइल की होटल में ही मिली है। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। यदि होटल में लापरवाही पाई गई तो होटल मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।