मेरठ के कंकरखेड़ा पुलिस व एसओजी की टीम ने गोल्ड हॉलमार्क लगाने के नाम पर लगभग 200 लोगों के साथ 20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी सर्राफ विनीत वालिया को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना पर सैकड़ो पीड़ित लोग थाने पहुंचे। पीड़ित लोगों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझा- बुझाकर लोगों को शांत किया।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सदनपुरी निवासी विनीत वालिया की गुरु नानक बाजार में बाबा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सपा नेत्री नेहा गौड़ ने लगभग एक हफ्तेपुर थाने पर तैयारी देते हुए बताया था कि विनोद मालिया ने लगभग 200 लोगों से हॉलमार्क लगाने के नाम पर गोल्ड ले लिया था। वहीं कुछ लोगों से गोल्ड बनाने के नाम पर एडवांस में पैसे ले लिए थे। आरोपी ने लगभग पीड़ितों से 20 करोड़ की धोखाधड़ी की थी।