फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: फिटकरी गांव में पुलिस के सामने 12 घंटे में 20 राउंड फायरिंग और पथराव, महिला सहित छह घायल, पीएसी तैनात

Mon, 25 Aug 2025 05:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के एनएच-34 स्थित फिटकरी गांव में रविवार शाम से सोमवार तक दो पक्षों में फायरिंग और पथराव चलता रहा। आरोपियों ने पुलिस के सामने भी गोलियां चलाईं। घटना में महिला सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर 9 को गिरफ्तार किया है, वहीं गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
फायरिंग व पथराव में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एनएच-34 स्थित फिटकरी गांव में रविवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक माहौल तनावपूर्ण रहा। दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग और पथराव शुरू हो गया। आरोपियों ने पुलिस के सामने भी फायरिंग की। घटना में महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घरों के दरवाजे-खिड़कियां तोड़ी गईं और कई लोग गांव छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप
गांव में दोनों मोहल्लों के बीच पहले से विवाद की स्थिति बनी रहती थी। रविवार शाम को मोहित और सूरज स्कूटी से लौट रहे थे, तभी महेशचंद पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। देखते ही देखते दर्जनों लोगों ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। सूचना पर इंचौली थाना पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपियों ने पुलिस के सामने भी गोलियां चलाईं। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: प्यार से शुरू, दर्द पर खत्म हुई कहानी: बीमारी से लड़ा लेकिन हालात से हार गया BSF का जवान, बेटे संग दी जान
विज्ञापन

 

सुबह फिर भड़का विवाद, महिलाओं ने दी चुनौती
सोमवार सुबह पुलिस ने जब आरोपियों की धरपकड़ शुरू की तो महिलाओं ने भी पुलिस को चुनौती दी और आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया। इस बीच दोनों पक्षों में फिर से झड़प हो गई। इसके बाद एक बार फिर से पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीन थानों की फोर्स बुलानी पड़ी।

40 पर केस दर्ज, नौ गिरफ्तार, गांव में पीएसी तैनात
पुलिस ने पूरे मामले में करीब 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी की तैनाती कर दी गई है। कई लोग अपने घरों में ताला लगाकर फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार
पुलिस ने प्रभांशु, शिवांश, रविन्द्र, विनीत, राजेंद्र, कपिल, हिमांशु, सूर्य और अमन को गिरफ्तार किया।

इन पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने अपनी ओर से रिकु, मोनु, सूरज, बिड्डू, अंकित, मनीष, सुभाष, टिकु, गौरव, शिवम, हर्ष, राजकुमार, विनीत, गोलू, अमन, सचिन, आशीष, काले उर्फ विनीत, विनय, पवन, अनुज, प्रभांशु, शिवांशु, महेश, लोकेश, रोहन सहित 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वही दूसरी ओर से 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये हुए घायल, इनके यहां हुई तोड़फोड़
पथराव और मारपीट में 20 वर्षीय मोहित, सूरज, आनंद, बाला, सोनम, संतोष घायल हो गए। वहीं, पुष्कर, पुष्पेंद्र, राजेंद्र और ओमप्रकाश के घर में पथराव से खिड़की, दरवाजे और सीमेंट के शेड टूट गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें