फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाई की हत्या के मुकदमे में पैरवी कर रहे व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, चाय की दुकान पर युवक को गोली मारी

Thu, 17 Aug 2023 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

तीन गोलियां लगने के बाद कारोबारी की हालत गंभीर बनी हुई है। कारोबारी के बेटे ने हाल ही में जेल से छूटकर आई ताई और उसके परिवार समेत आठ लोगों को नामजद किया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भाई की हत्या के मुकदमे में पैरवी कर रहे तांबा कारोबारी एवं मलिक समाज के सदर हाजी जमालुद्दीन मंसूरी को मंगलवार दोपहर भगत लाइन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियां मार दी। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


तीन गोलियां लगने के बाद कारोबारी की हालत गंभीर बनी हुई है। कारोबारी के बेटे ने हाल ही में जेल से छूटकर आई ताई और उसके परिवार समेत आठ लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।  

जाकिर कॉलोनी गली नंबर-29 निवासी जलालुद्दीन (55) का तांबे और पीतल का कारोबार है। मंगलवार को वह अपने गांव इंचौली के कुआं पट्टी से स्कूटर से लौट रहे थे।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भगत लाइन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से तीन गाेलियां मार दी। बुरी तरह लहूलुहान जलालुद्दीन को लोगों और पुलिस ने भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: Meerut: हनीट्रैप में फंसाकर सेना के जवान से शादी, युवती ने दो प्लॉट नाम कराए, ठगे 20 लाख, SSP से की शिकायत

विज्ञापन

जमालुद्दीन के बेटे सलमान जलाल ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता के भाई हाजी बिलाल का पत्नी नाजमा से विवाद चल रहा था। चार मई 2022 को बिलाल की गाजियाबाद के लोनी में हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने बिलाल की पत्नी नाजमा को जेल भेजा था। इस मुकदमे की पैरवी जलालुद्दीन और उसका भाई ग्यासुद्दीन कर रहे हैं।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ताई नाजमा जेल से आने के बाद मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मरवाने की धमकी दे रही थी। इस मामले में नाजमा, सलीम खान, अमन, आमिल, फाजिल, समीर, अज्जू और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने नाजमा समेत कई आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के साथ आरोपियों की मोबाइल लोकेशन भी देखी जा रही है।

चाय की दुकान पर युवक को गोली मारी
 मंगलवार देर रात लिसाड़ी गेट के किदवाई नगर में इस्लामाबाद निवासी इमरान पुत्र अब्दुल रहीस कांच का पुल स्थित आमिर की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने इमरान को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। कंधे में गोली लगने से इमरान घायल हो गया। व्यापारियों ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया तो वह फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इमरान को हापुड़ रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल से पूछताछ की मगर उसने किसी प्रकार की रंजिश या हमलावरों को पहचानने से इंकार कर दिया। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें