मेरठ के गांधी बाग में रविवार दोपहर कूड़े के ढेर से पेड़ों में भीषण आग लग गई। सूचना पर सबसे पहले कैंट बोर्ड की टीम पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारियों का कहना था कि कूड़े में आग लगाई गई थी जिसके चलते यहां पड़ी पेड़ की सूखी लकड़ियों में आग लग गई थी। जिस कारण पेड़ों तक आग पहुंच गई।