फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: परतापुर में ट्रांसफार्मर के वायर बनाने की फैक्टरी में लगी आग, फायर ब्रिगेड माैके पर

Sat, 22 Feb 2025 01:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर में आज सुबह ट्रांसफार्मर के वायर बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रांसफार्मर के वायर और स्ट्रिप बनाने की फैक्ट्री के स्क्रैब यार्ड में आग लग गई। तेज हवा होने के चलते आग प्लास्टिक के उपकरणों में पकड़ ली।जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।  मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


 परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में सुमति इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से ट्रांसफार्मर के उपकरण बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री मे प्लास्टिक के तार और स्ट्रिप बनाये जाते है। फैक्ट्री के बराबर में स्क्रैब यार्ड है। शनिवार सुबह फैक्ट्री की स्क्रैप यार्ड में खड़ी झाड़ियां में अचानक आग लग गई।

तेज हवा के चलते आग स्क्रैब यार्ड में रखे प्लास्टिक के उपकरणों में फैल गई जिससे आग ने एक विकराल रूप ले लिया। आज बढ़ती देख आसपास की फैक्ट्री में हड़कंप मच गया अन्य फैक्ट्रियों के कर्मचारी काम छोड़कर फैक्ट्री से बाहर निकल आ गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है बताया गया की फैक्ट्री में आग बुझाने के उपकरण पूरे नहीं थे। जिससे समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को कहना है कि किसी मजदूर के द्वारा फेंकी गई बीड़ी से आग लगनी बताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें