फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: यूट्यूबर शादाब जकाती, पत्नी और बेटे पर प्राथमिकी दर्ज, दो माह में तीसरा विवाद, अब दी ये सफाई

Sat, 07 Feb 2026 11:21 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के इंचौली थाने में यूट्यूबर शादाब जकाती, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
शादाब जकाती व पीड़ित महिला दाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर (यूट्यूबर) शादाब जकाती उर्फ शादाब हसन, उसकी पत्नी साजिया और बेटे के खिलाफ इंचौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इंचौली निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि शादाब ने उसे बंधक बनाकर रखा, दुष्कर्म किया और मारपीट की।

विज्ञापन


उच्चाधिकारियों से मिलने के बाद हुई कार्रवाई
पीड़िता ने दो दिन पहले थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को वह उच्चाधिकारियों से मिली। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने शादाब जकाती, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: ग्रेटर नोएडा में चल रही थी पार्टी, प्रेमिका ने सिपाही की पिस्टल से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर 

विज्ञापन

शादाब जकाती - फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस का बयान
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के अनुसार, महिला ने शादाब पर छेड़छाड़, दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शादाब की पत्नी पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने, जबकि बेटे पर तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप है।

वीडियो जारी कर शादाब ने रखा पक्ष
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शादाब जकाती ने अपने यूट्यूब चैनल पर ढाई मिनट का वीडियो अपलोड कर खुद को निर्दोष बताया। शादाब का कहना है कि महिला मदद मांगने उनके पास आई थी और उन्होंने मानवीय आधार पर उसके बच्चे की पढ़ाई, राशन और अन्य जरूरतों में सहायता की।

यह भी पढ़ें: Meerut: कपसाड़ कांड में आज अहम दिन, आरोपी पारस की उम्र पर होगी सुनवाई, पेश किए जाएंगे शैक्षिक प्रमाण पत्र
विज्ञापन

वीडियो में शादाब जकाती। - फोटो : अमर उजाला
सबूत मिले तो गर्दन काटने को तैयार 
वीडियो में शादाब ने दावा किया कि उसने महिला को कभी छुआ तक नहीं है। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और परिवार के कई सदस्य साथ रहते हैं। उसने कहा कि यदि आरोपों के पक्ष में कोई सबूत मिलता है तो वह खुद को सजा देने के लिए भी तैयार है।

दो माह में तीसरा विवाद
'10 रुपये बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी'  डायलॉग से चर्चा में आए शादाब जकाती से जुड़ा यह दो माह में तीसरा मामला है। इससे पहले बच्ची के सामने अश्लीलता फैलाने और जान से मारने की धमकी के आरोपों में भी शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें