बेची गई जमीन से चार लाख लेने की जिद
मृतक मीनू के चाचा बिनेश ने बताया कि मीनू की शादी के डेढ़ माह पूर्व पिता ने अपने हिस्से की सवा बीघा जमीन 24.50 लाख रुपये में बेची थी। आरोप है कि मीनू का पति चार लाख रुपये की जिद पर अड़ा था।
थाने पर चले लात-घूंसे
रूकनपुर निवासी मीनू की मौत के बाद मायके पक्ष व सुसराल पक्ष के लोगों का भावनपुर थाने पर जमावड़ा हो गया। वहीं सुसराल पक्ष के लोगों को देखते ही मृतक के परिजन आक्रोशित हो उठे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। वहीं देखते ही देखते दोनों के लोगों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इसी बीच थाने पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाया और ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में चाची-भतीजे की मौत, पीड़ित परिजन बोले- साजिश के तहत हुई हत्या, नहीं लेंगे शव
दस महीने पहले हुई शादी
सरधना थाना क्षेत्र के हलालपुर मोहल्ला निवासी मीनू पुत्री महेश की शादी दस माह पहले भावनपुर क्षेत्र के रूकनपुर के रहने वाले सचिन गोस्वामी के साथ हुई थी। मीनू छह माह की गर्भवती थी। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय के बाद से ही ससुरालवाले दहेज को लेकर मीनू से मारपीट करते थे। कई बार मीनू ने मायके वालों से इसकी शिकायत भी की थी। बेटी का घर बसा रहे इसलिए मायका पक्ष भी उसे समझा देता था। इसके बावजूद सचिन और उसके परिवार के लोगों ने प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। शव के पोस्टमार्टम के लिए जाने के बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोग भी भावनपुर थाने पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई। बाद में पुलिस ने उन्हें अलग किया।