फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बेटी को याद कर नम हुई पिता की आंखें, तीन कुत्तों ने छोड़ा खाना, खबर पढ़ें

Sun, 06 Nov 2022 11:56 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में नीट की छात्रा ने पानी की टंकी से कूदकर अपनी जान दे दी। बताया गया है कि छात्रा घायल कुत्ते को उपचार के लिए ले गई थी। जहां इलाज के बाद कुत्ते ने दम तोड़ दिया था। इसी के गम में डूबी हुई छात्रा ने यह कदम उठाया था।
 
विज्ञापन
छात्रा के पिता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा में डिफेंस एनक्लेव की नीट की छात्रा गौरी 05 नवंबर शुक्रवार सुबह पानी की टंकी से कूद गई थी। जिस कारण अस्पताल में उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई थी।छात्रा की मौत के बाद  बेटी को याद कर पिता की आंखें भर आई। वहीं, घर में तीन कुत्तों ने छात्रा के दिखाई न देने पर खाना पीना छोड़ दिया। 

विज्ञापन


सरूरपुर थाना क्षेत्र के कक्केपुर निवासी संजय त्यागी वर्तमान में डिफेंस एनक्लेव में रह रहे थे। उनकी पत्नी बबली, बड़ा बेटा सार्थक त्यागी व बेटी गौरी त्यागी थी। संजय त्यागी गैल कंपनी में सुरक्षा मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। पिता ने बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी गौरी त्यागी ने कुछ समय पूर्व नीट की परीक्षा पास की थी। उनकी बेटी को कुत्तों से बहुत लगाव था। उसने घर में लगभग 10 कुत्ते पाल रखे थे। वहीं, वह 50 कुत्तों को प्रतिदिन खाना खिलाती थी।

हर महीने हजारों रुपए कुत्तों पर खर्च करती थी। छोटे पिल्लो के लिए घर में ही छोटा सा घर बना रखा था। कुत्तों की देखभाल के लिए चिकित्सकों से डाइट प्लान भी तैयार कर रखा था। दो दिन पहले उनकी बेटी को घायल अवस्था में एक कुत्ता सड़क पर पड़ा हुआ दिखाई दिया था। जिसके बाद छात्रा घायल कुत्ते को उपचार के लिए ले गई थी। लेकिन, कुत्ते ने दम तोड़ दिया था। कुत्ते की मौत से छात्रा सदमे में थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: MEERUT: अभियान का नहीं कोई असर, जमकर नियम तोड़ रहे शहरवासी, चार दिन में ही 2 लाख जुर्माना

शुक्रवार सुबह छात्रा ने पानी की टंकी से कूद गई। घायल हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां, उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया था। परिजनों ने गांव में ही छात्रा का अंतिम संस्कार किया।


तीन कुत्तों ने खाना पीना छोड़ा  
छात्रा के पिता संजय त्यागी ने बताया कि ऐबल, केन व कमला नाम के तीन कुत्ते काफी समय से उनके घर में रह रहे हैं। छात्रा ऐबल के बाल कटवाने के लिए बेगमपुल पर दुकान में जाती थी। छात्रा कुत्तों के बाल कटवाने पर भी हजारों रुपए खर्च करती थी।
विज्ञापन


वहीं, सड़क पर मिले घायल कुत्तों का उपचार कराती थी। शुक्रवार से ही इन तीनों कुत्तों ने गौरी के दिखाई न देने पर खाना पीना छोड़ दिया। दूसरी ओर छोटे पिल्ले भी कुछ नहीं खा रहे हैं। केन छात्रा की तलाश के लिए पूरी कॉलोनी में इधर उधर भटक रहा है। परिजनों के अनुसार कुत्ते भी छात्रा को याद कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें