फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो की मौत: बेटी का कन्यादान करने से पहले उठी पिता की अर्थी, सदमे में पूरा परिवार, पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

Fri, 01 Dec 2023 01:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Accident News : मेरठ में हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बेटी का कन्यादान करने से पहले पिता की मौत की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
दोनों मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को डंफर ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक डंफर लेकर मौके से फरार हो गया। यह हादसा मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में बागपत रोड पर बृहस्पतिवार की शाम को हुआ था। बताया गया कि बेटी का कन्यादान करने से चार दिन पहले ही पिता की मौत हो गई। पिता की मौत होने से बेटी का रा-रोकर बुरा हाल है। उधर, मृतक की पत्नी भी रोते हुए बार-बार यही कह रही है कि अब बेटी का कन्यादान कौन करेगा।

विज्ञापन


परतापुर थाना क्षेत्र के सोरखा गांव निवासी 50 वर्षीय जयकरण पुत्र दुलीराम की बेटी का विवाह चार दिसंबर को है। बृहस्पतिवार को वह 38 वर्षीय बीनू पुत्र ओंकार के साथ बाइक से बेटी की शादी का कार्ड बांटने गया था। शाम को घर लौटते समय संगम पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित डंफर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जयकरण और बीनू बाइक समेत सड़क पर गिरे और काफी दूर तक घिसटते चले गए। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि दोनों राज मिस्त्री का कार्य करते थे। थाना प्रभारी का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी डंफर चालक की तलाश की जा रही है।

चार दिन बाद करना था कन्यादान, आज उठी अर्थी
जयकरण सैनी और बीनू चौधरी की मौत की खबर पहुंची तो दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। जयकरण के घर में शादी के गीतों की जगह चीत्कार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी ऊषा विलाप करते हुए बार-बार यही कहती रही कि चार दिन बाद बेटी का विवाह है, कौन करेगा कन्यादान। कैसे होगी बेटी की शादी। बेटी चांदनी रोते-रोते कई बार बेहोश हो गई। बस यही बोलती रही, पापा तुम्हारे बिना शादी कैसे होगी। लोगों का कहना था कि हादसे के शिकार दोनों पर परिवारों की सारी जिम्मेदारी थी, अब कैसे गुजर बसर होगी।

जयकरण के छह बेटी और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी आरती की चार साल पहले शादी हो चुकी है। दो बेटी बोल नहीं सकती हैं। दूसरी बेटी चांदनी की चार दिसंबर को शादी होनी है। चांदनी की शादी के लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी थीं। बृह्स्पतिवार सुबह लगन भी चला गया था। कुछ रिश्तेदारों के कार्ड रह गए थे। उन कार्ड को बांटने के लिए जयकरण सैनी अपने गांव के दोस्त बीनू चौधरी के साथ गांव के युवक की बाइक लेकर जानी क्षेत्र में कार्ड बांटने गए थे। शाम को बाइक से लौटते वक्त दोनों को एक डंपर ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, जयकरण के बड़े भाई पूरन सैनी ने बताया कि चांदनी की शादी को लेकर सब खुश थे। लेकिन शाम को आई मनहूस खबर ने सब कुछ खत्म कर दिया। हमारा तो सब कुछ लुट गया। उन्होंने बताया कि बीनू चौधरी के एक बेटा और एक बेटी है। बड़ा बेटा आठ साल का है। बीनू का एक भाई और एक बहन है। बीनू पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: युवती की गला रेतकर हत्या, सनसनीखेज वारदात से दहल उठा गांव, पढ़ें ताजा खबरें
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि दोनों परिवारों की हालत बेहद खराब है। दोनों ही परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। दोनों मजदूरी का काम करते थे। सूचना पर ग्राम प्रधान समेत गांव के लोग थाने पहुंचे और पंचायतनामे की कार्रवाई कराई। शुक्रवार दोपहर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Blast In Meerut: शव के टुकड़े देख सिहर उठे लोग, तौसीफ के परिवार पर टूटा गम का पहाड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें