ज्योति ने बताया कि उसके पिता विनोद शर्मा ने यह मकान बनाया था। कुछ समय बाद उनका परिवार अमेरिका चला गया। मकान पर ताला लगा था। कभी कभी मेरठ आकर अपना घर देखते रहते। 2021 में पिता की मृत्यु के बाद काफी दिनों तक मेरठ आना नहीं हो पाया।
2023 में जब वह मेरठ आए तो पता चला परिवार के लोगों ने ताला तोड़कर मकान में अपना सामान रख लिया है। अब उन्हें गोली मारने की धमकी दी जा रही है। वीरबाला ने कहा कि उनका पुत्र मकान कब्जामुक्त कराने के लिए ऑफिस से छुट्टी लेकर आया है। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
कोतवाली में कई चक्कर लगा चुके हैं, एसएसपी से भी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।