फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: NRI मां-बेटे का मकान परिवार के लोगों ने कब्जाया, एसएसपी से लगाई गुहार

Mon, 11 Mar 2024 05:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एनआरआई मां-बेटे ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि परिवार को लोगों ने उनके मकान पर कब्जा कर लिया है। दो महीने से मां और बेटा शिकायत के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित मां-बेटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एनआरआई मां-बेटे का घर परिवार के लोगों ने ही कब्जा लिया। मकान पर बैंक से लोन भी ले लिया। दो माह से मां-बेटा थाने के चक्कर लगा रहे हैं। सोमवार को वह एसएसपी कार्यालय पहुंचे और मकान खाली कराने की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी ज्योति शर्मा पुत्र विनोद चंद शर्मा सोमवार को अपनी मां वीरबाला शर्मा के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। ज्योति ने बताया कि वह गूगल में नौकरी करते हैं।

भाटवाड़ा में उनके पिता का दो मंजिला मकान है। इस मकान पर अपने ही परिवार के लोगों ने कब्जा कर लिया है। फर्जी कागज बनाकर मकान पर बैंक से लोन भी ले लिया है। विरोध करने पर अब आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक गोपाल काली ने थामा रालोद का दामन, दिल्ली में ग्रहण की सदस्यता

विज्ञापन

ज्योति ने बताया कि उसके पिता विनोद शर्मा ने यह मकान बनाया था। कुछ समय बाद उनका परिवार अमेरिका चला गया। मकान पर ताला लगा था। कभी कभी मेरठ आकर अपना घर देखते रहते। 2021 में पिता की मृत्यु के बाद काफी दिनों तक मेरठ आना नहीं हो पाया।

2023 में जब वह मेरठ आए तो पता चला परिवार के लोगों ने ताला तोड़कर मकान में अपना सामान रख लिया है। अब उन्हें गोली मारने की धमकी दी जा रही है। वीरबाला ने कहा कि उनका पुत्र मकान कब्जामुक्त कराने के लिए ऑफिस से छुट्टी लेकर आया है। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

कोतवाली में कई चक्कर लगा चुके हैं, एसएसपी से भी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें