शनिवार को पलायन के पोस्टर-बैनर चस्पा होने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। लोगों का कहना था कि फैक्टरी मालिक की एक इंस्पेक्टर से जान-पहचान है, जिसके चलते उसकी अवैध फैक्टरी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
एडवोकेट जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत लेबर ऑफिस और अग्निशमन विभाग की टीम से की थी, वहां से जानकारी मिली है कि यह फैक्टरी अवैध है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। पहले भी सूरजकुंड क्षेत्र में आग लग चुकी है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
झूठा लगाया गया है आरोप
एडवोकेट जितेंद्र ने बताया कि शिकायत करने के बाद फैक्टरी मालिक, उसकी पत्नी, बेटी ने छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया है। जितेंद्र का कहना है कि फूलबाग काॅलोनी की गली छोटी है। ऐसे में यदि आग लग गई तो उसको बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी ही अंदर आ सकती है।
फैक्टरी के आवासीय क्षेत्र में होने की जानकारी मिली है। हमारी टीम जांच कर रही है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार राय, सीएफओ, मेरठ