फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : एक सुर में बोले सभी... सौहार्द का संदेश देंगे, मां तुझे प्रणाम में दिखाएंगे जोश

Wed, 07 Aug 2024 08:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पार्षदों, छात्र नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार दोपहर संवाद हुआ। 
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सभी ने कहा कि देशभक्ति गीतों पर सौहार्द का संदेश देते हुए बाइक रैली निकालेंगे। सभी आयोजनों में पूरे उत्साह से भाग लेंगे। बाइक रैली में चलने वाले युवाओं के स्वागत के लिए उन्होंने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा में सहयोग करने की बात कही। अपने-अपने वार्डों में 14 अगस्त की पूर्व संध्या पर दीप मालाएं सजाने और 15 अगस्त को ठीक 10 बजे शहर के सभी चौराहों पर राष्ट्रगान कराने की जिम्मेदारी भी ली।
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक। - फोटो : Amar ujala
भाजपा पार्षद पंकज गोयल और सपा पार्षद के पति शाहिद अब्बासी ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। हम एकजुट होकर देशभक्ति के जज्बे के साथ सौहार्द का संदेश देंगे। बाइक रैली, कवि सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रमों में पार्षद अपने परिवारों के साथ पहुंचेंगे। छात्र नेता प्रदीप कसाना ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में होर्डिंग लगाकर प्रचार करें ताकि अधिक से अधिक लोग अभियान से जुड़ें। पार्षद फजल करीम ने कहा कि हापुड़ रोड पर लाउडस्पीकर लगाए जाएं ताकि 15 अगस्त की सुबह 10 बजे लोग तिरंगे के नीचे एक साथ खड़े होकर राष्ट्रगान में शामिल हों।
 

पार्षद नूर आलम ने कहा है कि सभी लोग कार्यक्रम में आएंगे और देशभक्ति पर सौहार्द का परिचय देंगे। इसके अलावा पार्षदों ने शहर के बाहर वाले इलाके पल्लवपुरम और गंगानगर में भी लाउडस्पीकर लगवाने की मांग की। गली-मोहल्लों में प्रचार कराने के लिए गाड़ी चलवाने की सलाह दी। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता चेतन्य देव स्वामी, पार्षद शाहिद पहलवान, भूपेंद्र पाल, शाहिद एडवोकेट, सोनू विकल, योगेश सैनी, विनीत चपराणा, रजत ठाकुर, आशु गोस्वामी, प्रशांत कसाना, नवाब, शमशाद, हसामू, आमिर, कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला, उत्तम सैनी, पूरण सैनी, भरतसिंह सैनी, सुनीत सैनी, इंद्रपाल सैनी, रिजवान अंसारी, फजल करीम, राकेश माहेश्वरी, पंकज गोयल, पूनम गुप्ता, अपर्णा शर्मा, रामवीर, अजय कुमार, मुस्तफा, ताहिर अली, नूर आलम, इकराम बालियान, रंजन शर्मा, अफजाल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

ये हैं सहयोगी
केएल इंटरनेशनल स्कूल, जेपी एकेडमी एंड जेपी रेजिडेंसी, एडेको डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, द अध्ययन स्कूल, केएमसी अस्पताल, श्री वेंकटेश्वरा यूनिविर्सिटी, महावीर यूनिवर्सिटी, नीरज मित्तल पायल फर्नीचर, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेरठ कैंट, कृष ग्रीन्स, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, वर्धमान एकेडमी, बैंक ऑफ बडौदा, एलआईसी, ऋषभ एकेडमी, सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल, अमित गर्ग मूर्ति, एपेक्स बिल्डर्स, दयाल ग्रुप, मायरा फाउंडेशन, सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल, डॉ. संदीप गर्ग न्यूटिमा अस्पताल, शुद्ध नमकीन, शगुन बर्तन, चित्रा प्रकाशन, पिंकी चिन्योटी, दीपांशु चिन्योटी, पैंथर ई-रिक्शा, पराग, ओसिस होम एंड ऑफिस फर्नीचर, एटूजेड फार्मास्युटिकल, गोयल हेरिटेज, जेपी इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जोंस सीनियर सेंकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स, यूनिफायर सिस्टम, सुधांशु जी रत्न एवं रुद्राक्ष, स्वास्तिक ई-रिक्शा, करियर लांचर बच्चा पार्क, कार केयर सेंटर, संस्कार अस्पताल, मंगलम अस्पताल, एएए टोटल किचन सोल्यूशन, सागर कलर्स लैब एंड स्टूडियो, मेरठ रियलिटी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें