Meerut Election Result 2022: मेरठ की सात विधानसभा सीटों में भाजपा और सपा के साथ रलोद के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। गौरतलब है कि इस जिले में मेरठ के अलावा सिवलखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट और मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां पहले चरण में 10 फरवरी, 2022 को मतदान हुआ था।
मेरठ की सात विधानसभा सीटों में भाजपा और सपा के साथ रलोद के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। गौरतलब है कि इस जिले में मेरठ के अलावा सिवलखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट और मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां पहले चरण में 10 फरवरी, 2022 को मतदान हुआ था। मेरठ विधानसभा सीट की बात करें तो सपा के रफीक अंसारी जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के कमल दत्त शर्मा को हराया।
विज्ञापन
इसके साथ ही सरधना विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा में कांटे के मुकाबले में भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। सपा के अतुल प्रधान ने उनको जोरदार शिकस्त दी है। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी के इस ऐतिहासिक शहर की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट मेरठ कैंट से बीजेपी ने अमित अग्रवाल भारी मतों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 51,333 वोट मिले हैं। इसके अलावा अन्य सीटों पर भी भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।