मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में गुरुवार को एक गढ़ रोड पर पंक्चर की दुकान करने वाले एक बुजुर्ग की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर पंक्चर की दुकान चलाने वाले एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पुत्र और दुकान पर काम करने वाले नौकर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर संत शरण सिंह ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी लटूरी सिंह उम्र 60 वर्ष गढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के बाहर पंक्चर की दुकान चलाता है। सुबह करीब सात बजे कंट्रोल रूम को उसकी हत्या की सूचना मिली। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया।
बताया गया कि लटूर सिंह का अक्सर अपने बेटे प्रशांत से विवाद होता था। पांच दिन पूर्व उसने अपने बेटे को घर से भगा दिया था। यह भी पता चला है कि बुधवार रात पिता-पुत्र में एक बार फिर विवाद हुआ था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किसने की है।
इस मामले में प्रशांत और दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक की पत्नी की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है, जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।