फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: खूंखार कुत्ते ले रहे बच्चों की जान, पशुपालन मंत्री बोले- भूखे हैं रोटी खिलाओ, तो नहीं काटेंगे

Fri, 28 Nov 2025 06:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह से मीडिया ने कुत्तों के बढ़ते हमलों को लेकर सवाल पूछा था। इस पर उन्होंने कहा कि पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को, ये ही हमारी संस्कृति है। 
विज्ञापन
मीडिया से बात करते धर्मपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेयरी एवं पशुपालन व प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कुत्ते और अन्य पशु भूखे होने के कारण आक्रामक हो रहे हैं। पशुओं को रोटी और प्रेम की जरूरत है। भारतीय संस्कृति में भी यह व्यवस्था रही है कि पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाई जाती है। जिले सहित पूरे प्रदेश में कुत्तों के आतंक व खास तौर पर बच्चों पर उनके हमलों में खत्म हो रही जिंदगियों के सवाल पर धर्मपाल सिंह ने यह बात कही।
विज्ञापन

 

शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जीव-जंतुओं, नदियों, पेड़ों और पशुओं के संरक्षण की जरूरत है। अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग कुत्तों को रोटी खिलाते हैं। इसीलिए एक इलाके के कुत्ते दूसरे इलाके तक भी नहीं जाते और न ही वे आक्रामक होते हैं। इसलिए पशुओं से प्रेम करें। उन्हें रोटी मिलेगी तो वे इतने आक्रामक नहीं होंगे।
 

बता दें कि जिले में ही पिछले तीन सप्ताह में कुत्तों और बंदरों के हमलों में एक बच्चे की मौत के अलावा कई घायल हो चुके हैं। ऐसे हमले लगातार बढ़ रहे हैं। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए मीडिया की ओर से प्रभारी के सामने यह सवाल किया गया था।
 

जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारेंगे, कार्रवाई भी होगी
जिला अस्पताल में एंटी रेबीज, सीरम वैक्सीन सहित अन्य चिकित्सीय सुविधाओं की स्थिति पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं सुधारेंगे, कार्रवाई भी करेंगे। उन्होंने बताया कि पहले दिन के निरीक्षण में उन्होंने चिकित्सीय स्टाफ को चेतावनी भी दी है।
 

कूड़े से सोना बनाने का बयान भी सुर्खियों में आया था
प्रभारी मंत्री अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चाओं में रहते हैं। इससे पहले भी उनका कूड़े से सोना बनाने का बयान काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि बाद में उन्होंने कूड़े को अलग करने की मशीन का जिक्र करने की बात कही थी।
 
विज्ञापन

चार दिन पहले ही डेढ़ साल के बच्चे को नोचकर मारा था
मेरठ में बेगमपुल चौकी के सामने बीते रविवार की रात कुत्तों ने खानाबदोश परिवार के डेढ़ वर्षीय मासूम सीतू को नोचकर मार डाला। घटना तब हुई जब परिवार के सदस्य बच्चे के साथ डिवाइडर पर गहरी नींद सो रहे थे। उसी दौरान मां गंगा के पास सो रहे बच्चे को कुत्ते खींच ले गए। बच्चे का शव घटना से 100 मीटर दूर सड़क पर पड़ा मिला था। वहीं बृहस्पतिवार को कुत्तों ने तीन बच्चों समेत पांच लोगों पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। 

ये भी देखें...
Saurabh Murder Case: जेल में मुस्कान और उसकी नवजात बेटी की विशेष देखभाल, अलग बैरक में जच्चा-बच्चा सुविधा    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें