मेरठ की डॉ कशिका जैन को गोवा में बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने प्राइड ऑफ भारत सम्मान से अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। डॉ कशिका जैन लोगों को सोशल मीडिया पर निशुल्क काउंसिलिंग देती हैं।
मेरठ के मयूर विहार निवासी डॉ. कशिका जैन को गोवा में 16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्राइड ऑफ भारत सम्मान से नवाजा गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने उनको बेस्ट साइकोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
डॉक्टर कशिका जैन को यह अवार्ड मेंटल हेल्थ पर सोशल मीडिया पर डाले गए निशुल्क काउंसिलिंग के वीडियो को देखकर दिया गया है। इन वीडियो के जरिए ऐसे बहुत से लोगों को भी लाभ मिला, जो काउंसलिंग की फीस वहन नहीं कर सकते हैं।
कशिका जैन को इससे पहले मुंबई में आयोजित समारोह में गोल्डन ग्लोरी मोस्ट ट्रस्टेड साइकोलॉजिस्ट का अवाॅर्ड परिणीति चोपड़ा ने दिया था।
समारोह में डॉ. कशिका के पति सीए विजित जैन और बेटी युविका शामिल रहीं। डॉक्टर कशिका ने बताया कि यह अवाॅर्ड मिलना उनके लिए बेहद खास पल है। डॉ. कशिका के यूट्यूब, फेसबुक और इस्टाग्राम पर नौ लाख फालोअर हैं।