फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कुट्टू के आटे से बना भोजन करते ही बिगड़ी परिवार के लोगों की हालत, बच्चे भी शामिल, अस्पताल में भर्ती

Thu, 23 Mar 2023 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मोहल्ला गौतमनगर में गुरुवार को कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से एक परिवार के दर्जन भर लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोहल्ला गौतमनगर में गुरुवार को कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से परिवार में बच्चों समेत दर्जन भर सदस्यों की हालत बिगड़ गई। बीमार हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां  कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार आज मोहल्ला गौतम नगर में गणेशपुरी मेरठ में जहरीला कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से दर्जनों लोग वह बच्चे बीमार हो गए, जिसमें कुछ लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में मजदूर ने साथी को उतारा मौत के घाट, मेरठ में संदिग्ध परिस्थिति में भाई-बहन लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि मोहित नाम का दुकानदार गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि वह नवीन मंडी से ओम साईं नाम के दुकानदार से आटा लेकर आया था।

वहीं पीड़ित परिवार के हाल जानने पहुंचे डिप्टी मेयर रंजन शर्मा ने प्रशासन से अपील है कि जल्द उस दुकानदार को गिरफ्तार कर और जो भी अन्य इस कालाबाजारी में लिप्त हैं। उन सभी को पकड़कर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि  जो लोग अस्पताल में भर्ती हैं उनकी बीमारी का खर्च इन कालाबाजारी करने वाले  दुकानदारों से वसूला जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें