घटना की जानकारी लेते एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई। लहूलुहान कमरे की हालत देखकर हर किसी के मन में सिर्फ एक ही सवाल था कि आखिर अपना ही बेटा ऐसा कैसे कर सकता है। यह सवाल लोगों के मन में बार-बार आता रहा और मन में अजीब सी दहशत भी रही।
आर्यन जाएगा जेल, परिवार में रहेंगे सिर्फ पोती और दादा-दादी
इस दंपती हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस जल्द ही इस मामले का प्रेस वार्ता में खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजेगी। वहीं आर्यन के जेल जाने के बाद परिवार में सिर्फ पोती और दादा-दादी ही रह जाएंगे। फिलहाल आर्यन की बहन का रो-रोकर बुरा हाल है और वह है बार-बार बेहोश हो रही है।
जिस लाल के लिए देखे थे हजारों सपने, उसी ने छीन ली जिंदगी
दिल्ली में सरिये की फैक्टरी में काम करने वाले प्रमोद कर्णवाल और उनकी पत्नी ममता ने आर्यन को लेकर हजारों सपने देखे होंगे लेकिन, उसी बेटे ने अपने मां बाप की जिंदगी को छीन लिया। हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने के बाद भी आर्यन के चेहरे पर कोई अफसोस नहीं नजर आया।