उन्होंने कहा कि लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारी से लेकर आम जनता में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। निर्धारित अवधि में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने महापंचायत की घोषण कर दी।
उन्होंने कहा कि महापंचायत में पीड़ित परिवार को भी साथ रखा जाएगा। जिसमें सभी की सहमति पर निर्णय लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो तभी सड़क पर उतरकर आंदोलन शुरू कर देंगे। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल, अमित बंसल और संजय जैन आदि मौजूद रहे।