फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आज आपके मोबाइल पर आए आपदा का मैसेज तो घबराएं नहीं, सुरक्षा के लिहाज से किया जा रहा ट्रायल

Tue, 10 Oct 2023 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दूरसंचार विभाग आज आपके मोबाइल पर एक मैसेज प्रसारित कर रहा है। चेतावनी जारी करने से लिए तैयार किए गए सेल ब्राडकास्ट अलर्ट सिस्टम के परीक्षण के तहत यह मैसेज भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
इस तरह मैसेज भेज रहा दूरसंचार विभाग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूरसंचार विभाग आज एक आपातकालीन मैसेज भेज रहा है। यदि आपको यह मैसेज मिलता है और अलग तरह की अलर्ट बीप मोबाइल पर मिलती है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक ट्रायल मेसेज होगा, जो विभाग द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आपदा के समय पर चेतावनी जारी करने से लिए तैयार किए गए सेल ब्राडकास्ट अलर्ट सिस्टम के परीक्षण के तहत भेजा जाएगा।

विज्ञापन


यह किसी आपाताकाल का संकेत नहीं है। दूरसंचार विभाग निदेशक प्रौद्योगिकी डीके गुप्ता ने बताया कि सेल ब्राडकास्ट अलर्ट सिस्टम एक अत्याधुनिक तकनीक है। केवल इसका परीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन

इस तरह मैसेज भेज रहा दूरसंचार विभाग - फोटो : Amar Ujala
दूर संचार विभाग और एनडीएमए द्वारा आपदा तैयारी के संदर्भ में सेल प्रसारण का अखिल भारतीय परीक्षण के संबंध में प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि घबराएं नहीं यह सिर्फ अलर्ट मैसेज है। आपके मोबाइल पर अचानक कंपन यानी वाइब्रेशन के साथ अलग तरही की बीप सुनाई देगी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और दूरसंचार विभाग की ओर से इसका परीक्षण आज शाम तक किया जाएगा। 

राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि यह सिर्फ एक अलर्ट मैसेज होगा जो आपको आपदा के प्रति सर्तक करेगा। यह वास्तविक आपात का संकेत नहीं होगा। इससे बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें