फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम अंकल ने जन्मदिन पर भेजा सरप्राइज केक, तो खुशी से उछल पड़ी छह साल की पूर्वी

Tue, 26 May 2020 02:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
birthday in lockdown - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में लॉकडाउन के बीच जन्मदिन न मनाए जाने से मायूस एक छह साल की बच्ची को डीएम अनिल ढींगरा ने सप्राइज दिया और उसके लिए केक भिजवाया। बच्ची की मां भी लॉकडाउन के कारण दिल्ली में फंसी हैं, ऐसे में बच्ची और ज्यादा उदास थी, लेकिन डीएम का भेजा केक पाकर उसके चेहरे पर मुस्कान छा गई।

विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं निवासी पूर्वी त्यागी की। वह अपने नाना अनिल अनिल त्यागी के साथ जागृति विहार के सेक्टर छह में रहती है। बच्ची की मां प्रीति त्यागी दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती हैं, लॉकडाउन के कारण वे मेरठ नहीं आ सकीं। 22 मई को पूर्व का जन्मदिन था, ऐसे में पूर्वी लगातार प्रीति से घर आने और केक लाने की जिद कर रही थी।

जब काफी जिद पर भी पूर्वी नहीं मानी तो प्रीति ने डीएम मेरठ अनिल ढींगरा को ट्वीट कर अपनी परेशनी उन्हें बताई। उन्होंने डीएम से पूर्वी के लिए केक का इंतजाम करने की अपील की। 
विज्ञापन


डीएम ने तुरंत बच्ची का एड्रेस लेकर उनके घर केक भिजवाया और ट्विटर पर उसे विश भी किया। केक देखते ही पूर्वी का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूर्वी और प्रति ने उसके इस बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए डीएम का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें