फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बाइक सवार बदमाशों दिनदहाड़े वैन से कैश लूटने का किया प्रयास, गार्ड को गोली मारकर किया घायल

Tue, 26 May 2020 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ से सटे मवाना में मंगलवार दोहपर को एसबीआई की शाखा में कैश उतारते वक्त वैन से कैश लूटने की कोशिश की। गार्ड द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने गार्ड पर गोली मार दी। हमले में गार्ड गंभीर रूप से घायल हुआ है, लेकिन उसने बदमाशों को कैश नहीं लूटने दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल गार्ड को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं वारदात के बाद बदमाश भाग निकलने में कामयाब हुए। पुलिस ने उनकी काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

जानकारी के अनुसार गांव मटोरा स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में एक बाइक पर सवार दो बदमाश हेलमेट लगाए हुए पहुंचे थे। बिना नंबर की बाइक से साढ़े ग्यारह बजे बैंक की शाखा पर उस समय बैंक का गार्ड जन्म सिंह कैशियर गाड़ी की डिग्गी से कैश का संदूक निकाल रहा था कि बदमाशों ने गार्ड को गोली मारकर कैश से भरा संदूक लूटकर भाग निकले। 
विज्ञापन


गार्ड जन्मसिंह व अटेंडेंट ने बदमााशें को पीछा करते हुए बाइक को पीछे से पकड़ लिया जिससे बदमाश बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिर गए। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए हुए कैश के संदूक, बाइक व पिस्टल छोड़कर भाग निकले।

बदमाशों ने रास्ते में से एक अन्य बाइक छीनकर भागने की कोशिश की लेकिन इसको भी रास्ते में छोड़ दिया तथा जंगल में फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग कर रही है। बदमाशों की गोली से गार्ड जन्म सिंह वह अटेंडेंट विनोद गोली लगने से घायल हुए हैं जिनको इलाज के लिए सीएचसी में  भर्ती कराया है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें