फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ जिला पंचायत चुनाव : भाजपा को चौतरफा घेरने में जुटा विपक्ष, अखिलेश-जयंत ने दिए ये निर्देश

Thu, 03 Jun 2021 06:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भाजपा को हराने के लिए विपक्ष ने पूरी तैयारी कर ली है। अखिलेश यादव के बाद अब रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालत में अध्यक्ष पद हाथ से नहीं जाना चाहिए। 
विज्ञापन
जिला पंचायच चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए विपक्ष पूरी तरह से जुट गया है। सपा-रालोद-बसपा की तरफ से उम्मीदवार बनाई गईं सलोनी गुर्जर समेत रालोद के छह जिला पंचायत सदस्यों से गुरुवार को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी दिल्ली में मुलाकात करेंगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बाद अब रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालत में अध्यक्ष पद हाथ से नहीं जाना चाहिए। 

विज्ञापन


भाजपा की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर गौरव कुसैड़ी का नाम घोषित किए जाने के बाद विपक्ष ने अपना प्रत्याशी घोषित करने के लिए कई दिन मशक्कत की। मंगलवार को वार्ड छह से चुनाव जीतीं सलोनी गुर्जर को विपक्ष का संयुक्त प्रत्याशी घोषित किया गया। 

रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को रालोद के सभी छह सदस्य और अध्यक्ष पद की प्रत्यशी सलोनी गुर्जर की मुलाकात दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से होगी। अखिलेश यादव के सलोनी के नाम पर मुहर लगाने और नाम घोषित होने के बाद जयंत चौधरी द्वारा सदस्यों को मुलाकात के लिए बुलाए जाने से साफ हो गया है कि विपक्ष पूरी तरह से भाजपा के खिलाफ लामबंदी में जुट गया है।
विज्ञापन


आसान नहीं होगा सदस्यों को एकजुट रखना 
इस चुनाव में हर बार सदस्यों को एकजुट रखने के लिए तमाम दांव-पेच लगाए जाते हैं। सदस्यों को कोई मसूरी में ले जाता है तो कोई गोवा और दूसरी जगह की सैर कराता है। चुनाव से ठीक पहले ही सदस्य नजर आते हैं। अभी चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है, ऐसे में भाजपा और विपक्ष दोनों के सामने सदस्यों को एकजुट रखना मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें