फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: भैंसा-बुग्गी और जोंगा कार की दौड़ में विवाद, पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग; वीडियो वायरल

Tue, 17 Nov 2026 03:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में भैंसा-बुग्गी और जोंगा कार की दौड़ के दौरान विवाद के बाद पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
भैसा बुग्गी दौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैंसा-बुग्गी और जोंगा कार की दौड़ को लेकर युवकों के दो पक्षों में विवाद और फायरिंग का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जोंगा कार सवार एक युवक पिस्टल से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि युवक ने तीन राउंड गोली चलाई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई गोली की चपेट में नहीं आया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गढ़ गंगा मेले में जा रहे थे भैंसा-बुग्गी सवार युवक
वायरल वीडियो के अनुसार, परतापुर थाना क्षेत्र के गावड़ी और मोहिउद्दीनपुर गांव के कुछ युवक भैंसा-बुग्गी लेकर गढ़ गंगा मेले में जा रहे थे। गढ़ रोड पर शाहजहांपुर-किठौर पार करने के बाद उनकी मुलाकात जोंगा कार सवार करीब आधा दर्जन युवकों से हुई। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच दौड़ लग गई।

यह भी पढ़ें: मेरठ: तेज हवा और धूप से प्रदूषण में राहत, AQI 182 पर पहुंचा; रात में बढ़ने लगी ठंड
विज्ञापन


हार के बाद विवाद, पिस्टल से फायरिंग
बताया जा रहा है कि दौड़ में हारने के बाद जोंगा कार सवार युवकों का भैंसा-बुग्गी सवार युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जोंगा सवार एक युवक ने पिस्टल निकाल ली और तीन राउंड फायरिंग कर दी। वायरल वीडियो में युवक भैंसा-बुग्गी सवार युवकों की तरफ गोली चलाता दिखाई दे रहा है। हालांकि, फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही वायरल वीडियो की जांच
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि यह मामला परतापुर थाना क्षेत्र का नहीं है। वायरल वीडियो की पुलिस विभाग की ओर से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें