होली पर यात्रियों को घर आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पहले से टिकट बुक न कराने वालों के लिए यात्रा आसान न होगी। मेरठ को होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों में आरक्षित सीटें पहले से बुक हैं।
रेलवे की ओर से यहां के लिए कोई होली स्पेशल ट्रेन भी नहीं दी गई। ऐसे में होली के मौके पर लखनऊ, वाराणसी, कानपुर आदि शहरों को जाने वालों के हाथ निराशा लगी है। लोगों को अब बस तत्काल टिकट का भी सहारा है।
होली पर्व पर सभी ट्रेन अभी से फुल हो चुकी हैं। रेलवे ने होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए अलग से 38 होली स्पेशल ट्रेन चलाई हैं, मगर मेरठ वासियों को एक भी होली स्पेशल ट्रेन नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: रामपुर तिराहा कांड: फैसले की घड़ी आज, कुछ देर बाद निर्णय देगी अदालत, यह था मामला
चलाई गईं स्टेशल ट्रेनें आनंद विहार, अंबाला, हजरत निजामुद्दीन, अमृतसर, फिरोजपुर से मिलेंगी। ये सभी ट्रेनें गाजियाबाद, आगरा, मुरादाबाद, सहारनपुर से होकर जाएंगी। इनमें से एक भी स्पेशल ट्रेन ऐसी नहीं है, जो मेरठ से होकर गुजरे। इसलिए यहां के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मेरठ से होकर गुजरने वाली नियमित रेलों गोल्डन टेंपल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस, योगा एक्सप्रेस, अहमदाबाद मेल, उज्जैनी एक्सप्रेस, मदुरै एक्सप्रेस, कोच्चीवेली ऋषिकेश एक्सप्रेस, बांद्रा हरिद्वार एक्सप्रेस, लोकमान्य टर्मिनल हरिद्वार एसी स्पेशल सुपरफास्ट, नौचंदी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस आदि ट्रेनें फुल चल रही हैं।