फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मवीर हत्याकांड: 6 महीने के प्यार में उजाड़ा परिवार, बेटियों पर नहीं खाया तरस, हैरान कर देगा वारदात का ये सच

Sun, 02 Jul 2023 06:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में धर्मवीर हत्याकांड : धर्मवीर की पत्नी संतलेश ने सिर्फ छह महीने के प्यार में अपना हंसता-खेलता परिवार उजाड़ लिया। आरोपी मां ने अपनी बेटियों के लिए तरस नहीं खाया। इस मामले में अब ये हैरान करने वाला सच सामने आया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में खरखौदा क्षेत्र के फफूंडा गांव के 40 वर्षीय धर्मवीर की हत्या में उसकी पत्नी संतलेश को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि संतलेश का प्रेमी जाहिदपुर निवासी सौरभ और दो अन्य अभी फरार हैं। इन सबके बीच बातचीत की एक रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मिली है। इसमें संतलेश और सौरभ के बीच प्रेम संबंधों की बात हो रही है। 

विज्ञापन


प्रेमी सौरभ कहता है कि पहले तुम्हारे पति धर्मवीर को रास्ते से हटाना होगा। इसके बाद आगे की बात होगी। इस रिकॉर्डिंग में काफी देर तक बातचीत हुई है। दोनों एक-दूसरे के साथ जीने-मरने तक की कसमें खा रहे हैं। पुलिस इसकी लैब से जांच कराएगी कि बातचीत करने वाले सौरभ और संतलेश ही है या नहीं। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जल्दी ही फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

छह महीने का प्यार और उजाड़ दिया परिवार
परिजनों ने बताया कि धर्मवीर की आर्थिक स्थित ठीक नहीं थी। इसके चलते उसकी पत्नी संतलेश ने करीब एक साल पहले किताबों की फैक्टरी में काम करना शुरू किया था। वहीं पर उसकी मुलाकात जाहिदपुर गांव निवासी सौरभ से हुई थी। 

परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच लगभग छह महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब 20 दिन पहले धर्मवीर की जमीन बिकी थी। इसके पांच लाख रुपये संतलेश ने अपने खाते में डलवा लिए थे। यह रकम आने के बाद संतलेश ने नौकरी छोड़ दी थी। फिर भी दोनों का मिलना जारी था। संतलेश और सौरभ के छह महीने के प्यार ने पूरा परिवार उजाड़ दिया।

यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रही ये वारदात: बेड पर पड़ी थी लाश, बच्चे रोते हुए बोले- मम्मा उठ जाओ, हमारे लिए नाश्ता कौन बनाएगा
विज्ञापन

बेटियों से मिलने की लगाती रही गुहार
जिस समय आरोपी संतलेश को पुलिस जेल भेज रही थी, वह बार-बार बेटी कृतिका, अंशु और मुनमुन से मिलने की गुहार लगाती रही, लेकिन जिस तरीके से संतलेश ने पूरा परिवार बर्बाद कर दिया, उससे न केवल ससुराल पक्ष, बल्कि मायके पक्ष भी गुस्से में है। परिवार का कोई भी सदस्य बेटियों को लेकर थाने नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें: बेसहारा हुईं तीन बेटियां: पति की हत्या कर पत्नी गई जेल, बेटी बोली- मम्मी कहती थी पापा को रास्ते से हटा देंगे

यह था मामला
फफूंडा निवासी धर्मवीर का शव बुधवार को हापुड़ में मिला था। इस मामले में पुलिस ने धर्मवीर की पत्नी संतलेश को गिरफ्तार किया था। उसने अपने प्रेमी सौरभ और दो अन्य के साथ मिलकर धर्मवीर को नशे की गोलियां मिलाकर शराब पिलाई और फिर काली नदी में धक्का दे दिया था। फरार चल रहे तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें