मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित एक इंस्टीट्यूट की शिक्षिका द्वारा इजराइली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह के चीफ अयातुल्ला हसन नसरल्ला को श्रद्धांजलि देने के मामले में बजरंगदल के प्रखंड संयोजक आशीष ने परतापुर थाने पहुंचकर शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी। एक सप्ताह पूर्व नसरल्ला को इजराइल की सेना ने बम विस्फोट में ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि दो दिन पूर्व परतापुर बाईपास स्थित एक इंस्टीट्यूट की जम्मू-कश्मीर निवासी फार्मेसी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर ने नसरल्ला को श्रद्धांजलि देने के लिए अपनी व्हाट्सएप प्रोफाइल की डीपी पर उसका फोटो लगा दिया था।