माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर प्रधान पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिला प्रभारी मनोनीत किया है। हसनपुर गांव के रहने वाले महावीर प्रधान किठौर विधानसभा अध्यक्ष, मंडल प्रभारी समेत विभिन्न पदों पर पार्टी में रह चुके हैं। महावीर प्रधान ने कहा कि ईमानदारी और निष्ठा से संगठन को विस्तार देने का कार्य किया जाएगा। युवा और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष फोकस होगा।