पिछले विधानसभा चुनाव में वोट न करने का भी एलान कर दिया था। इसके बाद भाजपा नेताओं के आश्वासन पर लोगों ने मतदान बहिष्कार वापस ले लिया था। उसी समय से जनप्रतिनिधि लगातार लिंक रोड बनवाने के प्रयास में जुटे रहे, जिसका परिणाम यह हुआ कि अब रक्षा मंत्रालय ने भी लिंक रोड बनाने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।
900 मीटर का बनेगा लिंक मार्ग, ढाई लाख लोगों को सीधा लाभ
रेलवे रोड जैन नगर से बागपत रोड को जोड़ने वाला लिंक रोड लगभग 900 मीटर का होगा। इसके लिए कुछ जगह तो खाली है, कुछ से अतिक्रमण हटाना पड़ेगा। लिंग मार्ग बनने के बाद टीपीनगर थाने के सामने से सीधे सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचा जा सकेगा।
इससे करीब 45 मिनट की बचत होगी। साथ ही बागपत रोड, रोहटा रोड, कंकरखेड़ा, मेरठ छावनी के करीब ढाई लाख लोगों को इस मार्ग से सीधा लाभ मिलेगा।
लिंक रोड जन आंदोलन समिति ने मंगलवार को दशमेश नगर स्थित गुरुद्वारा में बैठक की। इसमें समिति के सरदार राजेन्द्र सिंह, विनोद सिरोही, अमित जिंदल, अजीत जैन, डीके शर्मा, बीएल कपूर और गौरव सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार ही नहीं किया बल्कि रक्षामंत्रालय से मिली अनापत्ति प्रमाण पत्र से स्पष्ट हो गया है कि अब शहर की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
इन्होंने जहां फोन पर सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को इस कार्य के लिए बधाई दी। आग्रह किया कि तैयार बजट प्रस्ताव को भी शासन से स्वीकृत कराने का काम करें, ताकि आचार संहिता लगने से पहले काम शुरू हो सके।
लिंक रोड वाली खबर का जोड
- लिंक रोड के लिए एनओसी देने के लिए रक्षा मंत्रालय का आभार है। इस मार्ग के बनने से पूरे शहर की जनता को लाभ पहुंचेगा। -सरदार राजेन्द्र सिंह ,अध्यक्ष, लिंक रोड जन आंदोलन समिति
- लिंक रोड जनहित की लड़ाई थी। जिसमें जनप्रतिनिधियों का भी पूरा सहयोग मिला। इस सफलता से शहर जाम से मुक्त होगा। - अमित जिंदल, संरक्षक।
- लिंक रोड बनने से बागपत रोड और रेलवे रोड की जनता को ही नहीं बल्कि पूरे शहर की जनता को लाभ मिलेगा। सहयोग के लिए डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का आभार है। - गौरव सिंह, मीडिया प्रभारी,
- रक्षामंत्रालय से पीडब्लूडी को कार्य की स्वीकृति मिल गई है। यह बड़ी सफलता है। जनता के लिए किया गया आंदोलन सफल हुआ । - विनोद सिरोही, उपायक्ष,
- रक्षामंत्रालय से एनओसी को हम दीपावली पर तोहफे के रूप में देख रहे हैं। अब तो पीडब्लूडी को तत्काल काम शुरू करना चाहिए। -मुकेश बंसल ,उपाध्यक्ष।