परिवार के लोग यही समझते रहे कि शायद विपिन काम अधिक होने के कारण नाइट शिफ्ट कर रहा है। लेकिन जब शनिवार की सुबह भी विपिन वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल स्विच ऑफ आता रहा तो परिजन उसे तलाशते हुए उसकी फैक्ट्री पहुंचे। जहां जानकारी मिली कि शुक्रवार को विपिन अपने काम पर आया ही नहीं। बदहवास परिजन विपिन की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे।
तभी उन्हें जानकारी मिली कि मेजर ध्यानचंद नगर के इंडस्ट्रियल एरिया के एक खाली मैदान में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो पेड़ से विपिन का शव लटका हुआ देख उनके होश उड़ गए। घटनास्थल पर मौजूद इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल करते हुए रस्सी से लटके शव को नीचे उतारा। शव के पास ही शराब का एक पेग भी बरामद हुआ।
मृतक का मोबाइल भी उसकी जेब से बरामद हो गया। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि विपिन की शादी छह महीने पहले ही खतौली के चौरा गांव की रहने वाली कोमल के साथ हुई थी।
परिजनों ने बताया कि विपिन के ऊपर कई लोगों का कर्जा था, जिसके चलते वह परेशान चल रहा था। परिजनों ने युवक द्वारा खुदकुशी की आशंका जताई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।