फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाईवे पर बाग में पड़ा मिला CDA अधिकारी का शव, पुलिस जांच में जुटी, देहरादून के थे रहने वाले

Sun, 14 Jan 2024 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में हाईवे पर वन अधिकारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देहरादून निवासी अंकित पवार सीडीए अधिकारी के पद पर लैंसडाउन में तैनात थे।
विज्ञापन
Murder - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा में हाईवे स्थित खड़ोली के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह एक सीडीए अधिकारी का शव बरामद हुआ। आधिकारिक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना पर सीओ दौराला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पुलिस ने बारीकी से मामले की जांच की। वहीं मृतक अधिकारी के शव को पीएम के लिए भेज दिया।

सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया देहरादून निवासी अंकित पवार सीडीए अधिकारी के पद पर लैंसडाउन में तैनात थे। देश भर से आए 40 सीडीए अधिकारियों की ट्रेनिंग पिछले चार दिनों से मेरठ में चल रही थी। वही सभी अधिकारी सीडीए के हॉस्टल में ही रुके हुए थे।

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में मृतक के साथियों ने बताया कि शनिवार रात लोहड़ी मनाने के बाद सभी लोग खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। रविवार सुबह बाग के पास से निकल रहे एक राहगीर ने पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की थी।

पुलिस की जांच में युवक सीडीए अधिकारी निकला। इसके बाद पुलिस ने सीडीए अधिकारियों से संपर्क किया। सीडीए अधिकारी की मौत की सूचना मिलने पर अधिकारियों में भी हड़कंप पहुंच गया। सीडीए विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

फॉरेंसिक टीम  ने मौके पर पहुंच कर फिंगरप्रिंट्स लिए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। सीओ दौराला का कहना है कि मृतक अधिकारी के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के तथ्यों का पता चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें