फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाथों की मेहंदी भी न छूटी थी, कमरे में दुल्हन को इस हाल में देख परिजनों के पांव तले खिसकी जमीन

Sat, 13 Jan 2024 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

खरखौदा के मोहल्ला बिच पाटिया में शुक्रवार को नवविवाहिता पारुल सैनी (25) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नवविवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरखौदा के मोहल्ला बिच पाटिया में शुक्रवार को नवविवाहिता पारुल सैनी (25) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पारुल की शादी महज डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। उसके परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


खरखौदा थाना प्रभारी अशोक कुमार के मुताबिक बिच पटिया मोहल्ला निवासी योगेश पुत्र शिव कुमार सैनी का विवाह 25 नवंबर को हापुड़ के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी गजेंद्र पुत्र विशंभर सैनी की बेटी पारुल सैनी के साथ हुआ था। शुक्रवार को पारुल का शव कमरे में पंखे पर दुपट्टे से लटका मिला।

पारुल की मौत की सूचना पर पारुल के पिता गजेंद्र और परिजन खरखौदा पहुंचे। परिजनों के सामने पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरा। फोरेंसिक टीम ने जांच की। पारुल के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। देर शाम तक खरखौदा थाना में दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग एकत्र रहे, दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन

हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी
गजेंद्र सैनी बेटी के शव को देखकर फफक पड़े। बार-बार यही कहते रहे कि बेटी बड़ी होनहार थी। संस्कृत में एमए किया था। कुंडली में मांगलिक दोष होने के कारण मेडिकल स्टोर चलाने वाले 12वीं पास योगेश से डेढ़ महीने पहले ही शादी की थी। बड़े सपने देखे थे लेकिन इतने कम समय में ही सबकुछ खत्म हो गया।
 
परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। जो भी परिजन तहरीर देंगे उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें