मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र के काशी गांव में एक महिला का बोरे में बंद शव तालाब में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी जानकारी के बाद मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने सबका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं पुलिस ग्रामीणों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह काशी गांव के तालाब में तैरते बोरे को देखा तो बोरे को बाहर निकाल लिया जिसमें मुस्लिम पहनावे के साथ एक महिला का शव मिला जिसे देख लोग दंग रह गए, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शव की पहचान करने के प्रयास में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल पर जांच की जा रही है। महिला की हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।