फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किसानों से ठगी, पहले किराए पर लिए 45 ट्रैक्टर, फिर किया ऐसा काम, अफसरों ने पकड़ा माथा

Wed, 07 Jun 2023 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

किसानों के ट्रैक्टरों को एलएनटी कंपनी में रैपिड के कार्य में लगवाने का झांसा देकर मध्य प्रदेश के गैंग ने 45 किसानों से ठगी कर डाली। ट्रैक्टरों को किराए पर लेकर किसानों से उनके कागजात भी ले लिए गए। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो किसान भौचक्के रहे गए।
विज्ञापन
बरामद ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के 45 किसानों से एलएनटी कंपनी में रैपिड के कार्य में ट्रैक्टर लगवाने के नाम पर बड़ी ठगी कर दी गई। किसानों से ट्रैक्टर के कागजात लेकर उनको उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बेच दिया गया। तीन महीने बाद किसानों को ठगे जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की। जीपीएस की मदद से मध्य प्रदेश पुलिस ने मेरठ, बागपत और मथुरा से छह ट्रैक्टर बरामद कर लिए हैं। दूसरे जिलों में भी बाकी ट्रैक्टरों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के नलखेड़ा थाना क्षेत्र के 45 किसानों को ठगों के एक गैंग ने गांव-गांव जाकर उनके ट्रैक्टर एलएनटी कंपनी में लगवाने का झांसा दिया। इसकी एवज में किसानों को 20 हजार रुपये कंपनी द्वारा देने की बात कही गई।

 

बताया गया कि ट्रैक्टरों का रखरखाव कंपनी ही करेगी। किसान ठगों के झांसे में आ गए। ट्रैक्टर और कागजात लेने के बाद ठगों ने कई महीने तक किसानों को 20-20 हजार रुपये भी दिए। इस बीच ट्रैक्टरों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेच दिया गया। 

यह भी पढ़ें: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: दूध, खोया हो या मसाले या तेल, नहीं थम रहा खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल

विज्ञापन

तीन महीने बाद जब किसानों को पैसे मिलने बंद हुए तो उन्होंने गैंग द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों पर फोन किया, लेकिन वे सभी स्विच ऑफ मिले। किसान गैंग द्वारा बनाए गए कार्यालय पर पहुंचे तो पता चला कि 15 दिन पहले ही यहां से वह कार्यालय खाली कर चले गए हैं। किसानों को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने मध्यप्रदेश के नलखेड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मध्य प्रदेश पुलिस के अलावा अधिकारियों ने किसानों से बात की तो पता चला कि कई ट्रैक्टरों में जीपीएस लगा हुआ है। एसएसपी ने पुलिस की चार टीमें बनाकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना कर दिया।

मेरठ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। सोमवार और मंगलवार को मध्यप्रदेश पुलिस ने मेरठ से तीन, बागपत से दो और मथुरा छाता से एक ट्रैक्टर बरामद कर लिया। बाकी ट्रैक्टर की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: बेंगलूरु की तर्ज पर बनेंगी शहर की पांच सड़कें, 20 साल तक न टूटने की गारंटी, आएगी 25 करोड़ की लागत
विज्ञापन

फर्जी कागजात बनाकर बेचे 
मध्य प्रदेश पुलिस की टीम को जीपीएस की मदद से एक ट्रैक्टर की लोकेशन परतापुर के सोहरखा गांव में मिली। परतापुर पुलिस के साथ मध्य प्रदेश पुलिस की टीम यहां पहुंची तो युवक ने बताया की उसने ट्रैक्टर मुजफ्फरनगर के रहने वाले युवक से तीन लाख 32 हजार रुपये में खरीदा है।

मध्यप्रदेश से आई पुलिस टीम ने बताया कि दूसरे जिलों में भी ट्रैक्टरों की लोकेशन मिल रही है। ट्रैक्टरों के फर्जी कागजात बनाकर बेचा गया है। 

मध्य प्रदेश पुलिस ने जीपीएस के जरिए तीन ट्रैक्टर की लोकेशन परतापुर थाना क्षेत्र में मिलने पर मेरठ पुलिस से संपर्क किया। परतापुर पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर बरामद कराकर मध्य प्रदेश पुलिस को सुपुर्द कर दिए हैं। - शुचिता सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें