प्रोजेक्ट को पूरा करना निगम के लिए चुनौती
मंगलवार को निगम में इन सड़कों को बनाने को लेकर चर्चा रही। लेकिन वर्तमान में इन सड़कों की हालत खस्ता है। निगम इन सड़कों के गड्ढे तक नहीं भरे जा सके हैं। सड़क बनाने वाले ठेकेदारों के पैसे भी बकाया हैं। आलम यह है कि कामकाजी ठेकेदार तो निगम में टेंडर तक नहीं डाल रहे है। कई अधिकारियों ने ठेकेदारों को बुलाकर टेंडर डलवाया है। ऐसे में निगम के लिए इस प्रोजेक्ट को पूरा करना एक चुनौती है।
शहर की पांच सड़क चिह्नित की है, जिनको बेंगलूरू की तरह बनाने का प्लान है। इन सड़कों की गारंटी 20 साल रहेगी। टेंडर की प्रक्रिया शुरू करा दी है। निगम के साथ एमडीए के अधिकारियों से भी इन सड़क के संबंध में बात हो चुकी है। -हरिकांत अहलूवालिया, महापौर
प्रोजेक्ट अच्छा है। मेरठ में पहली बार इस प्रोजेक्ट के तहत शहर की पांच सड़क बनाने का प्लान बन चुका है। प्रक्रिया पूरी होते ही इन पांचों सड़कों पर निर्माण शुरू भी करा दिया जाएगा। -डॉ. अमित पाल शर्मा, नगर आयुक्त