जानलेवा हमले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शास्त्रीनगर निवासी जमीर अहमद ने घर में घुसकर हमला करने के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। जमीर के अनुसार कार हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद बिल्लू बादशाह, साहिल, आदिल व राजा ने उनके परिजनों पर हमला कर दिया था। घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता भी की गई। नौचंदी इंस्पेक्टर महेश सिंह राठौर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पक्ष के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली जाएगी। संवाद
अधिवक्ता से मारपीट में चार पर रिपोर्ट दर्ज
गोलाकुआं आजाद रोड निवासी अधिवक्ता सालिक अंसारी के साथ मारपीट के मामले में नौचंदी थाने में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक 15 फरवरी की रात सालिक अंसारी स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर इसमें सवार लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने तमंचा भी तान दिया। सालिक अंसारी की तहरीर पर पुलिस ने कैफ, पप्पू, इस्लाम और सालिम पर केस दर्ज किया गया।