फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहेली ने शादी में आने से किया इनकार तो सोशल मीडिया पर किया बदनाम, थाने पहुंची पीड़िता

Sun, 18 Feb 2024 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शादी में जाने से इनकार करने पर युवती ने अपनी सहेली को सोशल मीडियो पर बदनाम कर दिया। यहां तक कि उसका नंबर भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया। अब अनजान कॉल्स से परेशान होकर युवती पुलिस में शिकायत करने पहुंची। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अजब गजब मामला सामने आया है। यहां सहेली ने शादी में आने से इनकार किया तो युवती ने उसे सोशल मीडिया पर बदनाम कर दिया। फेसबुक पर सहेली की फर्जी आईडी बनाकर अलग-अलग लोगों से बात कर उसका मोबाइल नंबर वायरल कर दिया। अब सहेली के नंबर पर दिनभर में कई लोग अश्लील कॉल करके उसे परेशान कर रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सहेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


भावनपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बीती 23 अगस्त को वह शिवरात्रि पर अपने पैतृक गांव गई थी। वहां बचपन की सहेली मिली। उसने अपनी शादी में आने का आग्रह किया और कार्ड व्हाट्सएप पर भेजने के लिए उसका मोबाइल नंबर मांगा।

युवती ने कहा कि कार्ड व्हाट्सएप पर भेजने की जरूरत नहीं है, वह ऐसे ही निमंत्रण स्वीकार कर रही है। लेकिन बार-बार आग्रह करने के बाद उसने सहेली को अपना मोबाइल नंबर दे दिया। इसके बाद सहेली बार-बार कॉल कर उसे शादी में आने के लिए कहने लगी, जिस पर उसने कहा कि समय मिला तो वह शादी में जरूर आएगी। इतना सुनते ही सहेली भड़क गई और धमकी दी कि मेरी शादी में नहीं आई तो देखना मैं क्या करती हूं। तुझे समाज में कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगी।

बचपन की सहेली होने के नाते युवती ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। कुछ दिन बाद पता चला कि सहेली ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अलग-अलग लोगों से बातचीत कर उसका मोबाइल नंबर वायरल कर दिया। जिसके बाद से उसके मोबाइल पर देर रात और सुबह-शाम अलग-अलग नंबरों से कॉल आती हैं।

विज्ञापन

कॉल करने वाले आपत्तिजनक बात करने का दबाव बनाते हैं। अब उसकी बहन के नंबर पर भी इस तरह की कॉल आने लगी हैं। इससे वह और उसकी बहन काफी डरी-सहमी हैं। मानसिक रूप से भी काफी परेशान हैं।

पीड़िता ने अपनी फर्जी फेसबुक आईडी बंद कराने और आरोपी सहेली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें