फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime Report: टयूशन से लौटती छात्रा से छेड़छाड़, मां-भाई को पीटा, ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Wed, 25 Oct 2023 04:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 मेरठ में ट्यूशन से लौट रही छात्रा के छेड़छाड़ा का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी गई। पिछले 24 घंटे की अपराध की मुख्य खबरें जानने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ। एक क्लिक में पढ़ें ताजा खबरें।
विज्ञापन
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टयूशन से लौट रही दसवीं की छात्रा के साथ मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसने छात्रा और उसकी मां से भी मारपीट की। थोड़ी देर बाद आरोपी ने साथियों के साथ घर में घुसकर छात्रा के भाई से मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन


कक्षा दस की छात्रा के साथ पड़ोसी युवक कई महीनों से छेड़छाड़ कर रहा था। छात्रा के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ खरखौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने आरोपी को साठगांठ कर छोड़ दिया था। फिर से छेड़छाड़ करने पर छात्रा ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था।

मंगलवार को ट्यूशन से मां के साथ लौट रही छात्रा के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ कर डाली। विरोध करने पर मां-बेटी के साथ मारपीट भी की। आरोपी तेजाब फेंकने की धमकी देकर फरार हो गया। आरोपी ने साथियों के साथ छात्रा के घर पहुंचकर उसके भाई से मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

महिला से की छेड़छाड़
सरधना  के एक मोहल्ले में महिला के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ करके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने बताया कि वह घर में किराना की दुकान चलाती है। पिछले कई दिनों से मोहल्ले के तीन युवक दुकान पर अश्लील हरकत करते थे। आरोप है कि मंगलवार सुबह तीनों युवकों ने घर में घुसकर महिला से तमंचे के बल पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने घटना के बारे में परिजनों को अवगत कराया। थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी का कहना है कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

 

हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल
लोहियानगर थाना क्षेत्र में फफूंडा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
लोहियानगर थाना क्षेत्र के न्यू इस्लाम नगर निवासी नफीसुद्दीन (60) पुत्र जहीरूद्दीन हापुड़ में वाहनों की डेंटिंग का काम करता था। मंगलवार सुबह अपने साथी आसिफ के साथ हापुड़ जा रहा था। फफूंडा गांव के निकट पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात नफीसुद्दीन की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि आसिफ की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद

 

चार बदमाशों पर घोषित होगा 50-50 हजार रुपये का इनाम 
मेरठ के गांव सीना निवासी अनिरुद्ध व रतनपाल भाटी की हत्या करने के मास्टरमाइंड अशोक सहित चार बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट एसपी के माध्यम से आला अफसरों को भेज दी गई है। 14 साल पुराने मामले में मेरठ न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वाले अंकुर उर्फ बोलू के गजरौला थाना पुलिस ने बी वारंट दाखिल कर दिए हैं।

 सिंभावली थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर निवासी अशोक पर गांव के ही विनय, कपिल, दिनेश, गजरौला थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी जितेंद्र भड़ाना, हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी चंद्रपाल, हैदरपुर निवासी सुरेंद्र व उसके भाई सुरजन और मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी अब्बास, भड़ौली निवासी अंकुर उर्फ बाेलू के साथ मिल कर गुलालपुर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप है। 

पुलिस ने जितेंद्र भड़ाना, अब्बास, चंद्रपाल और सुरेंद्र को 14 अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बिरसिंहपुर निवासी राशन डीलर दिनेश को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अंकुर उर्फ बोलू ने 14 साल पुराने मामले में मेरठ में आत्मसमर्पण कर दिया। दोहरे हत्याकांड के मास्टर माइंड अशोक, विनय, कपिल, सुरजन पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस ने चारों को भगौड़ा घोषित कर दिया। चारों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जाएगा। 

दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने में नाम सामने आने पर मेरठ के भड़ौली गांव निवासी अकुंर उर्फ बोलू ने मेरठ के न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। उसके खिलाफ 2009 में मेरठ के दौराला निवासी कुशलवीर राठी को चाकू मारने का केस दर्ज था। जिसमें पुलिस उसे तलाश कर रही थी। 

पल्लवपुरम निवासी कैदी की हरिद्वार में मौत
जमीन खरीद के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक माह से जेल में बंद मेरठ के विचाराधीन कैदी की सोमवार रात अस्पताल में मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक, सोमवार की शाम उसकी तबीयत बिगड़ी थी। 20 जुलाई को सोमदत्त निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी ने जमीन के नाम पर 29 लाख 50 हजार हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पांच सितंबर को ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शहजाद निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी रुड़की हरिद्वार, आमीर फरीदी निवासी खेलपुर नसरुल्लापुर थाना भगवानपुर हरिद्वार और बृजपाल चौहान निवासी रुड़की रोड कृष्णानगर पल्लवपुरम मेरठ यूपी को जेल भेज दिया था। सोमवार देर शाम जेल में बंद बृजपाल चौहान की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।  
 

गांधी जी की प्रतिमा गिराने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
नौचंदी मैदान में दुर्गा मंदिर के पास स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा गिराने की सूचना पर मंगलवार रात पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने प्रतिमा को ठीक करा दिया। मामले की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता पहुंचे और जानकारी ली। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला का कहना है कि डीएम-एसएसपी से मिलकर जांच की मांग की जाएगी। नौचंदी थाना प्रभारी सुबोध सक्सेना ने बताया कि जिस ढांचे पर प्रतिमा खड़ी थी वह टूट गया। प्रतिमा ठीक कराकर उसी स्थान पर खड़ी करा दी गई है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। इसमें किसी असामाजिक तत्व दोषी पाया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर में दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
पल्लवपुरम फेस वन स्थित प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर का दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों की चोरी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। मंगलवार को मंदिर पहुंचे लोगों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर मंदिर समिति के लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर जल्द घटना के खुलासे की मांग की।
 
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के फेस वन स्थित भूतेश्वर मंदिर में सोमवार देर रात चोरों ने मंदिर के अंदर रखे दानपात्र से हजारों की चोरी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। जानकारी मिलने पर भाजपा के जिला मंत्री एडवोकेट गौरव मलिक पहुंचे और अन्य कार्यकर्ताओं को भी जानकारी दी। मंदिर समिति की मुख्य संरक्षक रेणु शाह के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। 

भाजपा कार्यकर्ता व मंदिर समिति के पदाधिकारी गौरव मलिक पल्लवपुरम थाने पर पहुंचे और थाना प्रभारी राजेश कांबोज से धार्मिक स्थल में हो रही चोरियों काे लेकर रोष जताया। थाना प्रभारी ने राजेश कांबोज ने जल्द चोरियों की घटना को खोलने व चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। समिति पदाधिकारियों ने थाने पर तहरीर दी।  

ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। लिसाड़ी गेट की रहने वाली महिला की शादी चार माह पहले लोहियानगर निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुर उस पर गलत निगाह रखता था। मंगलवार सुबह पति पर काम पर गया था। दोपहर के वक्त ससुर कमरे में घुस गया और अश्लील हरकत कर दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख पुकार होने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि दरोगा को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 

सट्टे की पर्ची व नकदी के साथ पकड़ा
मोदीपुरम थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि सोमवार देर रात रोशनपुर डोरली में चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोशनपुर डोरली निवासी पवन को पकड़ लिया और उसके पास से सट्टे की पर्ची, पेन, कॉपी व 980 रुपये बरामद किए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज मंगलवार को पवन को न्यायालय के समक्ष पेश कर चालान कर दिया। 

गंगा में नहाते समय कुराली निवासी छात्रा बही 
रजपुरा थाना क्षेत्र के सिसौना गंगा घाट पर स्नान करते समय मंगलवार शाम करीब पांच बजे बीएससी की छात्रा खुशबू (20) तेज बहाव में बह गई। गोताखोरों के साथ पीएसी के जवान भी तलाश में जुटे, लेकिन रात तक छात्रा का पता नहीं चल सका।छात्रा मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के गांव कुराली निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी है। सुरेंद्र सिंह की रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिसौना डांडा में ससुराल है। वह मंगलवार को परिवार के साथ ससुराल आए थे। शाम को सिसौना गंगा घाट पर स्नान करने लगे। नहाते समय खुशबू बह गई। छात्रा के मामा धर्मपाल ने बताया कि खुशबू मेरठ के कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही है। 

मोबाइल लूट के आरोपी गिरफ्तार
लोहियानगर पुलिस ने गश्त के दौरान तीन बदमाशों को लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। जाकिर कॉलोनी चमड़ा पैठ निवासी गुलफाम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शनिवार रात नौ बजे जाकिर कॉलोनी में हरि के खेत पर उसे धमकाकर मोबाइल लूटा गया था। पुलिस ने इस मामले में सुहैल कुरैशी निवासी न्यू इस्लामनगर, अंबुज निवासी आंबेडकर चौक फतेहउल्लापुर और सद्दाम निवासी अलीगबाग कॉलोनी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उधर, देहलीगेट पुलिस ने जिला अस्पताल से मोबाइल चोरी का आरोपी रिहान निवासी मंदिर वाली गली रशीद नगर लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

लेनदेन को लेकर मारपीट, ऑटो में तोड़फोड़
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मदीना कॉलोनी चार खंभा निवासी ऑटो चालक समीर का दूसरे पक्ष से लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें समीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। समीर ने बताया कि उसने एक युवक से 400 रुपये उधार लिए थे। उसने दो साथियों के साथ मिलकर ऑटो में तोड़फोड़ की और उसके साथ मारपीट की। 

दो युवकों ने महिला से जेवर व दो लाख ठगे
दौराला। गांव खेड़ी निवासी एक महिला से दो युवकों ने सोने-चांदी के जेवरात और दो लाख रुपये की नकदी ठग ली। महिला ने पति को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। खेड़ी गांव निवासी पंकज ने तहरीर में बताया कि थाना बिनौली निवासी दो युवकों ने उसकी पत्नी लक्ष्मी को झांसा देकर सोने-चांदी के जेवरात व दो लाख रुपये की नकदी ठग ली। महिला को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने पति के आने पर उसे जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें