फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पैरा एशियन गेम्स में मेरठ की जैनब खातून ने जीता रजत पदक, प्रदेश की पहली पैरा पावरलिफ्टर हैं जैनब

Wed, 25 Oct 2023 03:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ की बेटी जैनब खातून ने पैरा एशियन गेम्स में पावर लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल हासिल किया है।  61 किग्रा कैटेगरी में उन्होंने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। बेटी की जीत पर परिजनों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
जैनब खातून पैरा पावरलिफ्टर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के हांगझोऊ में रविवार से शुरू हुए एशियन गेम्स में मेरठ के खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं। बागपत के अंकुर धाम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब मेरठ की बेटी जैनब खातून ने पैरा पावर लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल हासिल किया है। 

विज्ञापन


प्रदेश की पहली पावरलिफ्टर हैं जैनब खातून 
मेरठ के नगला साहू गांव निवासी जैनब प्रदेश की पहली पैरा पावरलिफ्टर हैं। कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहीं प्रफुल्ल त्यागी ने उनसे पदक की उम्मीद की थी और वह इस पर खरी उतरी हैं। प्रफुल्ल उन्हें अपने घर पर प्रशिक्षण देती थीं।

विज्ञापन

जैनब 2022 में नेशनल पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 70 किलोग्राम भार उठा चुकी हैं। 2023 में विश्व चैंपियनशिप दुबई में उन्होंने 82 किलोग्राम भार उठाकर एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया।

मेरठ से चार खिलाड़ी कर रहे हैं प्रतिभाग
मेरठ से चार खिलाड़ी इन खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं जिनमें तीन एथलीट और एक पावरलिफ्टर हैं। सभी खिलाड़ियों से उनके कोच ने पदक की उम्मीद लगाई है। 22 अक्तूबर से चीन के होंगझाऊ में पर एशियन गेम्स शुरू हुए। इन खेलों में भारत से 303 एथलीट प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें 191 पुरुष 112 महिलाएं शामिल हैं जो कुल 17 खेलों में प्रतिभाग करेंगे।

पिछली बार इन खेलों में भारत को 15 स्वर्ण पदक समेत कुल 72 पदक मिले थे। उत्तर प्रदेश से इन खेलों में 25 सदस्य का दल प्रतिभाग कर रहा है। इनमें मेरठ से चार पैरा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें