फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime Report : दरोगा ने युवती से ऐंठे दस हजार, अब पहचानने से इनकार, तांत्रिक ने फौजी से 11लाख ठगे

Sun, 19 Nov 2023 05:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के  एक तांत्रिक की तलाश में हरियाणा पुलिस ने दबिश दी। आरोप है कि तांत्रिक ने हरियाणा के फौजी से 11 लाख रुपये ठग लिए और फरार हो गया।  
विज्ञापन
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोई चेक बुक वापस करने के नाम पर 12 लाख रुपये की डिमांड करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया और समझौता कराने के नाम पर पीड़िता से दस हजार रुपये भी ले लिए। अब ट्रांसफर होने पर दरोगा रुपये लौटाना तो दूर पहचानने से भी इन्कार कर रहा है। पीड़िता ने मेडिकल थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने एसएसपी कार्यालय पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


आई ब्लॉक शेरगढ़ी निवासी रश्मि ने बताया कि उसका एक खाता पीएनबी की बिजौली स्थित शाखा में है। एक सितंबर 2022 को उसने चेक बुक खोने की सूचना थाने में दी। 15 सितंबर को मनोज नाम के युवक ने फोन किया और बताया कि उनकी चेक बुक उसके पास है। यदि चेक बुक वापस चाहिए तो 12 लाख रुपये देने होंगे। जब उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया तो आरोपी ने चेक बाउंस का झूठा मुकदमा कोर्ट में डाल दिया। उन्होंने मेडिकल थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया और उन्होंने चेक बुक खुद के पास होने की बात स्वीकार कर ली।

रश्मि ने बताया कि जो दरोगा उनका मामला देख रहे थे, उन्होंने समझौता करने की बात कही। कहा कि युवक उसे परेशान नहीं करेंगे और जल्द मुकदमा वापस लेकर चेकबुक लौटा देंगे। दरोगा ने समझौता कराने के नाम पर उससे 10 हजार रुपये लिये। कई दिन चक्कर काटने पर भी समझौते की प्रति नहीं मिली। इसी बीच दरोगा का ट्रांसफर दूसरे थाने में हो गया। यहां से दरोगा को किसी मामले में लाइन भेज दिया गया। अब वह पहचानने से भी इंकार कर रहा है और मुकदमा डालने वाले फिर से 12 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय की भूमि पर मजार बनाते दो पकड़े
मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के मैदा मोहल्ले में बंगला नंबर 93 के पास रक्षा मंत्रालय की भूमि पर शुक्रवार रात चार लोग मजार का निर्माण कर रहे थे, जिससे इसकी आड़ में अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त होने से बचाया जा सके। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई जबकि दो लोग फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया गया।  

गन्ने से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटा
मेरठ में गन्नों से भरा ट्रक आनंद हॉस्पिटल के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसके चलते गन्ना सड़क पर फैल गया। एक तरफ का रास्ता बंद हो गया। आसपास के लोगों ने मेडिकल थाने की पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से ट्रक हटवाया। यह घटना शनिवार देर रात एक बजे की है। तेजगढ़ी की तरफ से गन्नों से भरा ट्रक मुरादाबाद जा रहा था। आनंद हॉस्पिटल के पास हादसा हो गया। 

 

इंजेक्शन से बच्चे की हालत बिगड़ी, प्रधानाचार्या को पीटा
लिसाड़ी गेट थाना के अहमद नगर स्थित नूर पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीनेशन कैंप में एक बच्चे की इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे के रिश्तेदारों ने स्कूल में हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं प्रधानाचार्या व उनके पति से मारपीट भी की। इस मामले में प्रधानाचार्या ने थाने में शिकायत की।

प्रधानाचार्या रिहाना निवासी करम अली थाना कोतवाली ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके स्कूल में वैक्सीन कैंप लगाया गया था। कैंप में एक बच्चे जुनेद के पिता उस्मान उसे वैक्सीन लगवाने के लिए आए थे। बच्चे को वैक्सीन रिएक्शन कर गई। जुनेद के परिजनों ने किसी प्रकार के आरोप नहीं लगाए लेकिन उनके रिश्तेदार रिजवान व फरमान करीब आधा दर्जन लोगों को लेकर दोपहर बाद स्कूल में आए और उनके साथ गाली गलौच व मारपीट शुरू कर दी। जब उनके पति तसलीम मदद को आए तो हमलावरों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा। इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मारपीट का केस दर्ज किया जा रहा है।  
 

झाड़-फूंक के नाम पर हरियाणा के फौजी से 11 लाख ठगे,तांत्रिक की तलाश में जुटी पुलिस
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तांत्रिकों का मकड़जाल यूपी से लेकर बाहरी राज्यों तक फैला हुआ है। शनिवार को हरियाणा की पुलिस ने एक तांत्रिक की तलाश में लिसाड़ी गेट क्षेत्र में दबिश दी, जहां पता चला कि आरोपी एक साल पहले ही मकान बेचकर जा चुका है।

लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार को हरियाणा के हिसार जिले की पुलिस लक्कीपुरा में पहुंची और रेहान के घर पर दबिश दी। जानकारी मिली कि रेहान एक साल पहले ही मकान बेचकर चला गया है। हिसार पुलिस के मुताबिक रेहान हरियाणा में तंत्र क्रिया का काम करता था और उसने झाड़-फूंक के नाम पर एक फौजी से 11 लाख रुपये ठग लिए। फौजी की रिपोर्ट पर बैंक अकाउंट की पड़ताल की गई तो आरोपी का पता लक्कीपुरा का पाया गया। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपी अकाउंट से सारे पैसे निकाल चुका है। लिसाड़ी गेट पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के रिश्तेदार ने मुतव्वली को पीटा
वेस्ट एंड रोड तिवारी कैंपस निवासी वजीह उल हसन ने बताया कि वह शाहनत्थन स्थित दरगाह में मुतव्वली है। कुछ दिनों से कांग्रेस नेता का एक रिश्तेदार कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करके मकान बनवाने की कोशिश कर रहा था। इस बात को लेकर वह आरोपी के घर पर जानकारी के लिए पहुंचे थे। वहां आरोपी और उसके छोटे भाई ने मुतव्वली की पिटाई कर डाली। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने इस मामले में एसओ को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें