फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर हाथ-पैर और दांत तोड़े, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Thu, 05 May 2022 02:29 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने युवती की पिटाई कर दी। मारपीट में युवती के दांत, हाथ और पैर टूट गए। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता न्याय के लिए भटकती हुई एसएसपी ऑफिस पर शिकायत लेकर पहुंची।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर शराबी ने युवती की पिटाई कर दी। मारपीट में युवती के हाथ-पैर और दांत भी टूट गए। पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन कोई  कार्रवाई नहीं हुई।  जिसके बाद पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के फाजलपुर निवासी युवती और उसकी मां घरों में साफ-सफाई का काम करती है। 29 अप्रैल की शाम युवती घर मे अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक शराब के नशे में युवती के घर मे घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। 

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार: अफसरों ने रिश्तेदारों को 10 गुना तक दिलाया मुआवजा, सरकार को पहुंचाया 25 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन


छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने युवती की पिटाई कर दी। जिस वजह से युवती के दांत, हाथ और पैर टूट गए। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। जिस वजह से पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है। 
विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय पर शिकायत सुन रहे सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने कंकरखेड़ा थाना प्रभारी सुबोध सक्सेना को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें