फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी, डेड-बॉडी को लेकर सामने आई ये अहम बात

Sun, 10 Apr 2022 01:34 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

एक युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार डेड-बॉडी तीन-चार दिन पुरानी लग रही है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में रोहटा थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर के जंगल में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार, शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा किया है

विज्ञापन


मेरठ बड़ौत मार्ग पर आजमपुर गांव के जंगल में खड़ोली निवासी मदन पाल के खेत हैं। शनिवार को मदन पाल खेत पर पहुंचा तो वहां शव पड़ा देखा। उसने आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी, लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं कर पाया। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने आशंका जताई कि युवक की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है।

बपारसी में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
 मेरठ जनपद में सरधना थाना क्षेत्र के बपारसी गांव में करीब एक साल पहले युवक की हत्या कर दी गई थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस प्रकरण में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। दूसरे मुकदमे के पांच अन्य लोग नामजद हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कातिल सिपाही के खुल रहे बड़े राज: सरकारी पिस्टल के साथ ड्यूटी से था फरार, सामने आया पिता-पुत्र की हत्या का खौफनाक सच

बपारसी गांव में बीते साल मई में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले थे। पथराव और फायरिंग भी हुई थी। दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हुए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान सुरेंद्र पुत्र हंसराज की मौत हो गई थी। सुरेंद्र के भतीजे दीपक ने 11 लोगों विनोद, सुबोध, रवि पुत्र कालू, अशोक पुत्र बुद्ध सिंह, नरेंद्र पुत्र जगरूप, हरपाल पुत्र बुद्ध सिंह, आकाश पुत्र सतीश, शेरसिंह पुत्र हरपाल, आकाश पुत्र अशोक, दीपक पुत्र भवी सिंह व दुष्यंत पुत्र शक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगीराज में खूब दौड़ रहा बुलडोजर: शामली में अवैध कॉलोनी का सफाया, 25 बीघा जमीन हुई कब्जा मुक्त, देखें तस्वीरें

पुलिस ने शनिवार को दो आरोपी आकाश पुत्र सतीश व दुष्यंत पुत्र शक्ति को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें